Chemist Umesh Kolhe Case : पुलिस बोली, पता था- 'मर्डर का लिंक नूपुर शर्मा से जुड़ी पोस्ट से', लेकिन...

अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे (Chemist Umesh Kolhe Case) की हत्या मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि 'मर्डर का लिंक नूपुर शर्मा से जुड़ी पोस्ट से' होने की जानकारी पहले से थी, लेकिन मामला संवेदनशील है।

अमरावती, 04 जुलाई : केमिस्ट उमेश कोल्हे की बर्बर हत्या के मामले में अमरावती पुलिस ने कहा है कि उन्हें पता था कि हत्या का लिंक नूपुर शर्मा से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट से है। पुलिस ने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया था। इसी बीच एक अहम डेवलपमेंट में सोमवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद सभी सात आरोपियों को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। अब अमरावती पुलिस सभी आरोपियों को आठ जुलाई या उससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मुंबई अदालत में पेश करेगी।

शाह से मिले NIA महानिदेशक

शाह से मिले NIA महानिदेशक

केमिस्ट उमेश कोल्हे मर्डर केस में गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच कर रही है। NIA महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। शाह के कार्यालय में लगभग 35 मिनट तक चली बैठक के बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के बाद गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जांच जारी है। ऐसे में संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इन दोनों मामलों से जुड़े किसी विवरण के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी, गुप्ता ने कहा, 'मैं इस बारे में नहीं बता सकता। बता दें कि एनआईए के नए प्रमुख के रूप में 1987 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी दिनकर गुप्ता ने गत 27 जून को ही पदभार ग्रहण किया है।

पुलिस ने इसलिए नहीं किया खुलासा

पुलिस ने इसलिए नहीं किया खुलासा

अमरावती पुलिस ने बताया कि पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में केमिस्ट की हत्या भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में की गई सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी हुई है, लेकिन मामले की संवेदनशील प्रकृति के कारण इस तथ्य को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

मास्टरमाइंड सहित सात गिरफ्तार

मास्टरमाइंड सहित सात गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 21 जून की हत्या के मास्टरमाइंड सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, मामले को एक या दो दिन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।

कब और कैसे हुआ मर्डर

कब और कैसे हुआ मर्डर

बता दें कि विगत 21 जून को, 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश कोल्हे की बाइक सवार तीन युवकों ने उस समय चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जब वह स्कूटर पर घर वापस जा रहे थे। कोल्हे की हत्या शर्मा की टिप्पणियों पर नाराजगी का परिणाम बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस पर टिप्पणी करने से परहेज किया है। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाली नूपुर शर्मा (अब निलंबित ) के बयान के बाद कई शहरों में तनाव व्याप्त है।

गृह मंत्री शाह की सीधी नजर

गृह मंत्री शाह की सीधी नजर

बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने NIA जांच का आदेश दिया था। इस मामले में बीजेपी सांसद और अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि पुलिस और उद्धव ठाकरे की तत्कालीन सरकार मामले को दबाने की ताक में थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उमेश कोल्हे हत्याकांड में मास्टरमाइंड इरफान खान समेत अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खान (35) एक स्वयंसेवी संगठन, रहबर चलाते हैं। पुलिस ने एनजीओ के बैंक खातों की जांच कर रही है। अब गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दोनों मामलों को अपने हाथ में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+