Amitabh bachchan ने पोती आराध्या संग रिकॉर्ड किया सॉन्ग, अभिषेक-एश्वर्या भी मौजूद, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। Amitabh Bachchan records music with Aaradhya: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अब भी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। जबकि उन्हीं के साथ काम कर चुके कई अभिनेता लंबे समय से ब्रेक पर हैं। 78 साल के अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी 9 साल की पोती आराध्या बच्चन के साथ म्यूजिक बनाने में बिजी हैं। उन्होंने इस रिकॉर्डिंग सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। ये तस्वीरें रिकॉर्डिंग रूम की हैं, जिनमें अमिताभ आराध्या के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan ने Aaradhya संग रिकॉर्ड किया Song,सामने आई तस्वीरें | वनइंडिया हिंदी
    Aishwarya Rai, Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan, boolywood news, amitabh bachchan aaradhya bachchan, social media, एश्वर्या बच्चन, अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड न्यूज, आराध्या बच्चन

    अमिताभ बच्चन ने ये तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, 'कल की शुरुआत... और जश्न शुरू लेकिन किसलिए... यह एक अलग दिन अलग साल ही तो है... बिग डील। परिवार के साथ संगीत बनाने के लिए बेहतर दिन।' इन तस्वीरों में आराध्या के माता-पिता अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन भी हैं। एश्वर्या आराध्या को कुछ बताती दिख रही हैं। वहीं इनके पास ही अभिषेक बच्चन भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद से ही फैंस इस प्रोजेक्ट के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन की पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है, 'आपके गाने हमेशा से ही अच्छे रहे हैं, परिवार के साथ, अभिषेक और आराध्या के साथ। मुझे उम्मीद है कि आप अपना काम हमारे साथ शेयर करेंगे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जो वीडियो आप अपने परिवार के साथ बना रहे हैं, उसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

    अमिताभ ने आराध्या के साथ एक सेल्फी भी शेयर की है और पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जब पोती और दादा स्टूडियो में मिक के सामने हों और म्यूजिक बनाएं।' दोनों कैमरे के आगे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, वहीं आराध्या मिक और हेडफोन पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर पर भी लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कुछ महीने पहले ही ये चारों कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे। इन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सभी रिकवर हो गए हैं।

    अनुष्‍का शर्मा ने बेबी बंप के साथ दिया क्यूट पोज,बताया क्यों Pandemic बना उनके लिए वरदान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+