1968 की तस्वीर शेयर कर अमिताभ बच्चन ने बताया, उन्हें क्यों किया गया था रिजेक्ट

जब अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कदम रखा तब वहां गुडलुकिंग हीरो का जलवा हुआ करता था। शशि कपूर, राजेश खन्ना जैसे एक्टर्स के बीच अमिताभ की लंबी हाईट भी कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब बॉलीवुड में लगभग 50 साल गुजारने के बाद अमिताभ ने खुद खुलासा किया है कि क्यों पहले कोई उन्हें फिल्मों में नहीं लेता था।

Amitabh Bachchan

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन आज भले ही बॉलीवुड के शहंशाह हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहते थे। जब अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कदम रखा तब वहां गुडलुकिंग हीरो का जलवा हुआ करता था। शशि कपूर, राजेश खन्ना जैसे एक्टर्स के बीच अमिताभ की लंबी हाईट भी कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब बॉलीवुड में लगभग 50 साल गुजारने के बाद अमिताभ ने खुद खुलासा किया है कि क्यों पहले कोई उन्हें फिल्मों में नहीं लेता था।

फिल्मों में नौकरी के लिए अमिताभ की एप्लीकेशन तस्वीर

फिल्मों में नौकरी के लिए अमिताभ की एप्लीकेशन तस्वीर

बॉलीवुड एक एंग्री लंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने बताया कि क्यों उन्हें काम नहीं मिलता था। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्मों में नौकरी के लिए मेरी एप्लीकेशन तस्वीर... 1986... कोई आश्चर्य नहीं कि मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था।'

जब कैटरीना और दीपिका के लिए दी एप्लीकेशन

वैसे हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपना नया जॉब एप्लीकेशन भी तैयार किया था। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी लंबी एक्ट्रेसेस के लिए एक्टरों की कमी की खबर पर अमिताभ ने अपना नाम आगे किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'जॉब एप्लीकेशन: अमिताभ बच्चन, जन्मतिथि: 11.10.1942, उम्र: 76, फिल्मों में 49 सालों का अनुभव, लगभग 200 फिल्मों में एक्टिंग, हिंदी बोल लेता हूं, हाईट: 6'2, उपलब्ध, आपको कभी हाईट की प्रॉब्लम नहीं होगी।'

'सात हिंदुस्तानी' में मिला था पहला रोल

अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मृणाल सेन की नेशनल अवॉर्ड फिल्म 'भुवन शोम' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी आवाज दी थी। एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी जिसमें 6 और हीरो भी थे। अमिताभ ने 30 की उम्र तक कई फिल्में लेकिन कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। 'आनंद' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले अमिताभ को असल पहचान 'जंजीर' फिल्म ने दिलवाई। इसके बाद से ही उन्हें एंग्री यंग मैन बुलाया जाने लगा।

जल्द आएंगी अमिताभ की ये फिल्में

जल्द आएंगी अमिताभ की ये फिल्में

अभी की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ऋषि कपूर के साथ '102 नॉट आउट' फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें वो ऋषि के पिता की भूमिका में हैं। इसके बाद अमिताभ आमिर खान और फातिमा सना शेख के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दिखेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+