अमिताभ बच्‍चन ने शेयर की मां के साथ खिंचवाई ये बचपन की फोटो, खोला ये राज

अमिताभ बच्‍चन ने शेयर की मां के साथ खिंचवाई ये बचपन की फोटो, खोला ये राज

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्‍चन 11 अक्टूबर 2021 को 80 साल के हो जाएंगे, इसके बावजूद वो आज भी अभिनय कर रहे हैं। इस उम्र में भी उनके पास बॉलीवुड के यंग कलाकारों से कहीं ज्यादा फिल्‍में, विज्ञापन और शो हैं। लॉकडाउन में भी उनकी फिल्‍म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई थी। इतने बिजी रहने के बावजूद सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। हर दिन कुछ न कुछ पोस्‍ट करके वो लगतार अपने फैंस से अपने दिल की बात साझा करते हैं। अपनी मां कीपुण्‍यतिथि पर बिग बी ने अपनी मां तेजीराय बच्‍चन के साथ अपने बचपन में खिंचवाई तस्‍वीर साझा की है और उन्‍होंने कुछ राज खोले हैं। आइए जानते हैं क्या है वो राज...

बिग बी ने मां के साथ खिंचवाई ये फोटो की शेयर

बिग बी ने मां के साथ खिंचवाई ये फोटो की शेयर

अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनय की दुनिया के अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और ब्लॉग के माध्‍यम से अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। बिग बी ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वह अपनी मां और भाई के साथ दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक एंड व्‍हाइट इस फोटो में अमिताभ अपनी मां और छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं।

अमिताभ ने खोला ये बचपन का राज

महानायक अमिताभ ने बचपन में मां के साथ खिंचवाई फोटो इंस्‍टाग्राम पर साझा कर लिखा इसमें अमिताभ अपनी मां और भाई के पीछे खड़े हैं। वो बहुत खास दिन था जब आप सिर्फ एक फोटो खिंचवाने के लिए जाया करते थे। मां, छोटाा भाई और मैं । बिग बी ने बताया कि ये उनकी पहली बुर्शट था जिसको वो फोटो में शो ऑफ करने की कोशिश कर रहे थे। । इस पोस्‍ट को कम्‍पलीट करने के अंत में बिग बी ने जोर से इस्‍माइल करता इमोजी भी शेयर किया है। अमिताभ की इस फोटो को साढ़े चार लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

मां की पुण्‍यतिथि पर अमिताभ बच्‍चन ने लिखा ये भावुक पोस्‍ट

मां की पुण्‍यतिथि पर अमिताभ बच्‍चन ने लिखा ये भावुक पोस्‍ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने मां बाप से बेहद प्‍यार करते हैं वो उन्‍हें याद करते हुए आए दिन पोस्‍ट साझा करते हैं। 21 दिसंबर को अपनी मां तेजी बच्चन (Teji Bachchan) की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर उन्हें याद किया और एक ब्लॉग लिखा था अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनकी मां हमेशा ये चाहती थीं कि वो काम करते रहें. इसलिए वो कर्मठता से अपना काम करते हैं। उन्‍होंने लिखा कि मेरी मां मेरे जेहन में हमेशा रहेंगी । बिग बी ने लिखा उनकी मां हर परिस्थिति में सबके लिए खुशियां लेकर आती थीं उनकी यादें और उनका आशीर्वाद हमारे साथ आज, कल और आने वाले समय में हमेशा रहेगा।

अमिताभ बच्‍चन की आने वाली फिल्‍में

अमिताभ बच्‍चन की आने वाली फिल्‍में

बता दें अमिताभ बच्‍चन वर्तमान समय में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में नजर आ रहे हैं। केबीसी 12 बिग बी के कारण हर बार की तरह इस बार भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अमिताभ जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। लॉकडाउन में अमिताभ गुलाबो सिताबो में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए थे हालांकि ये फिल्‍म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। कोरोना वायरस को मात देने के बाद लॉकडाउन में मुंबई में 60 से ऊपर के लोगों के काम पर जाने से रोक लगाए जाने के समय में बिग बी को घर में खाली बैठना काफी खला था। तभी भी उन्‍होंने काम न करने की पीड़ा बयां की थी। अमिताभ जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। अमिताभ की आने वाली फिल्‍में बटरफ्लाई, झुंड और मेडे हैं जिसमें बिग बी अभिनय करते आएंगे।

https://www.filmibeat.com/photos/muskan-sethi-63440.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+