अमिताभ बच्‍चन ने चिप की फोटो शेयर कर लिखी ये बात तो यूजर बोला फिर आपका क्या होगा जनाब-ए-आली

अमिताभ बच्‍चन ने चिप की फोटो शेयर कर लिखी ये बात तो यूजर बोला फिर आपका क्या होगा जनाब-ए-आली

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कई दौर देखा है। वो फिल्‍म निर्माण के पुराने तरीके से लेकर आज 21 सदीं के अत्‍याधुनिक तकनीकों से होने वाले फिल्‍म निर्माण के तरीकों के गवाह हैं। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले अमिताभ बच्‍चन ने पुराने और आज के दौर की फिल्‍मों में कितना बदलाव आया इसको लेकर फेस बुक पर एक पोस्‍ट लिखी है जिसमें उन्‍होंने पुरानी फिल्‍मों के बड़े रोल और वर्तमान समय की चिप की फोटो शेयर कर अपनी बात लिखी। जिसके बाद बिग बी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। अमिताभ की पोस्‍ट उन्‍हीं पर भारी पड़ रही है आइए जानते हैं पूरा मामला...

अमिताभ बच्‍चन ने लिखा ऐसे अविष्‍कार में कहीं इंसान ही कहीं ग़ायब ना हो जाए

अमिताभ बच्‍चन ने लिखा ऐसे अविष्‍कार में कहीं इंसान ही कहीं ग़ायब ना हो जाए

अमिताभ बच्‍चन ने फेस बुक पर अपनी इस पोस्‍ट में पुराने समय में फिल्‍म की विशालकाल रील के बंडर और वर्तमान समय की छोटी सी चिप की फोटो शेयर की है और लिखा- ये तो एक chip की हालत है, जिस तरह से आविष्कार चल रहा है , इंसान ही कहीं ग़ायब ना हो जाए ; और इस ओर , काम तो चल रहा है । इंसान को बस , मन में सोचने भर की देर , और काम हो जाएगा!

यूजर ने लिखा- फिर आपका क्या होगा जनाबेआली

यूजर ने लिखा- फिर आपका क्या होगा जनाबेआली

अमिताभ बच्‍चन के इस पोस्‍ट पर लोग जमकर कमेन्‍ट कर रहे है। एक यूजर ने तो अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म के ही गाने का इस्‍तेमाल करते हुए बिग बी को ट्रोल किया हैं । इस यूजर ने लिखा- फिर आपका क्या होगा जनाबेआली 🤔 आपकी height और voice की ही तो value है उसने आगे लिखा हमेशा अच्‍छी चीजें छोटे से पैकेज में आती हैं(Anyways good things come in small packages) हालांकि बिग बी ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।

यूजर्स ने कोरोना कॉलर टयून हटाने की बिग बी से गुजारिश

यूजर्स ने कोरोना कॉलर टयून हटाने की बिग बी से गुजारिश

वहीं अमिताभ की इस पोस्‍ट पर बिग बी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा वो आपकी कॉलर ट्यून हटाओ अब बहुत दिन हो गए थक गए अब सब 🤣शांति रखो आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वैसे इंसान गायब होने का तो अभी पता नही है लेकिन हाँ आपके कोरोना का कॉलरट्यून सुन कर कान जरूर गायब हो जाएँगे😑🙄....प्लीज अब हटवा दीजिये कॉलरट्यून

यूजर ने लिखी ये बातें

यूजर ने लिखी ये बातें

फेस बुक पर एक यूजर ने लिखा दुनिया को लग रहा है वो आगे जा रही है पर यकीन मानिए आगे अंत ही है। जीवन आसान करने के चक्कर मैं जीवन को ही दांव पर लगा दिया इंसानों ने खुशहाली का कम और तबाही का ज्यादा इंतजाम कर रखा है। एक यूजर ने लिखा सर, विज्ञान कितना भी विकसित क्यों ना हो, मगर पुराने दिन ज्यादा मजेदार हुआ करते थे, बाबूजी और माँ का प्यार दुलार, डांटना समझाना, साईकिल की मजेदार सवारी, दोस्तों के साथ मैदान मे खेलना और गप्पें मारना.......

FB 2790 - ये तो एक chip की हालत है ; जिस तरह से आविष्कार चल रहा है , इंसान ही कहीं ग़ायब ना हो जाए ; और इस ओर , काम तो चल रहा है । इंसान को बस , मन में सोचने भर की देर , और काम हो जाए गा !

Posted by .blockquote { display: none; }
https://www.filmibeat.com/photos/shama-sikander-11516.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+