अमिताभ बच्चन ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर, तबीयत देख फैंस हुए परेशान
Recommended Video
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन व्यस्त रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। 77 साल की उम्र में भी वह विज्ञापनों और फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। वह 'कौन बनेगा करोड़पति' शो को भी होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल बिग बी को खराब सेहत से जूझना पड़ रहा है। अब उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह अस्पताल के पलंग पर लेटे नजर आ रहे हैं। सामने एक टीवी रखा है, जिसपर फुटबॉल मैच चल रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'फूल, मोजे और प्रीमियर लीग... पूरा दिन।'
अस्पताल के पलंग की तस्वीर
अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वह उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपकी तबियत कैसी है? कृपया अपना ख्याल रखें!' एक अन्य यूजर लिखता है, 'आपको बहुत सारा प्यार बिग बी, जल्द ठीक हो जाओ। आपको ऐसे देखकर अच्छा नहीं लग रहा है, लव यू...' अमिताभ की इस तस्वीर को देख फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

केआईएफएफ के लिए नहीं पहुंच पाए
बता दें अमिताभ बच्चन कोलकाता में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन खराब तबीयत की वजह से वो वहां नहीं पहुंच सके। अमिताभ ने आखिरी वक्त में कार्यक्रम में जाना रद्द कर दिया। जिसके चलते शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।
सोशल मीडिया पर माफी मांगी
केआईएफएफ में नहीं पहुंचने पर अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे केआईएफएफ अटेंड करने कोलकाता में होना था, लेकिन खराब सेहत की वजह से जा नहीं सका। केआईएफएफ और कोलकाता के लोगों से माफी चाहता हूं। मैं फिर कभी आने की कोशिश करूंगा।' एक अन्य पोस्ट में अमिताभ ने कहा है, 'अस्वस्थ हैं, बिस्तर पे पड़े हैं, लेकिन ये चल रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications