अमिताभ ने कादर खान के लिए की दुआएं, ट्वीट कर कही बड़ी बात

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कादर खान इन दिनों कनाडा के अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उनकी हालत इतनी नाजुक है कि डॉक्टरों ने उन्हें नॉर्मल वेंटिलेटर से हटाकर स्पेशल वेंटिलेटर पर रख दिया है। ऐसे में बॉलीवुड के अन्य सितारों को इसकी खबर मिलते ही सब चिंता व्यक्त करने लगे हैं। इसी कड़ी में महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट के जरिए कादर खान की सलामती की दुआएं मांगी हैं।

क्या बोले अमिताभ बच्चन?

अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा- कादर खान...शानदार प्रतिभा वाले एक्टर लेखक...अस्पताल में बीमार ... उन्हें मंच पर परफार्म करते देखा... उनकी लेखनी का फिल्मों में स्वागत किया...महान साथी और बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्होंने गणित भी पढ़ाई है। बता दें कि अमिताभ ने कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है और दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती है।

नाजुक बनी हुई है कादर खान की हालत

नाजुक बनी हुई है कादर खान की हालत

अमिताभ के इस ट्वीट से उन लोगों को भी खान की हालत की खबर लगी जिन्हें पहले इसकी जानकारी नहीं थी। बता दें कि कादर खान कनाडा में काफी समय से अपने बेटे सरफराज और बहू साहिस्ता के साथ रह रहे हैं।

न बेड से उठ सके कादर खान, न बात की

न बेड से उठ सके कादर खान, न बात की

स्पॉटबॉय से बातचीत में सरफराज ने बताया कि हाल ही में खान के घुटने की सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्हें चलने फिरने की इजाजत थी लेकिन वे खराब तबियत के कारण कभी बेड से उठ ही नहीं सके। फिलहाल उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है और डॉक्टरों को आशंका है कि उन्हें निमोनिया की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा कादर खान बात करने में भी समर्थ नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+