KBC 13: अमिताभ बच्चन फिर लेकर आ रहे हैं केबीसी के सवाल, 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू
नई दिल्ली, 05 मई। कोरोना काल में चारों ओर नकारात्मक का वातावरण फैला हुआ है लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर सोनी टीवी की ओर से आ रही है। दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 की शुरुआत होने जा रही है। सोनी ने अपने इंस्ट्राग्राम पर जानकारी दी है।
Recommended Video

अमिताभ बच्चन फिर लेकर आ रहे हैं KBC के सवाल
उसमे शो का वीडियो इंस्ट्रा पर शेयर करते हुए लिखा है कि आ रहे हैं 'फिर एक बार मिस्टर अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी के सवाल, तो उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरू हो रहा है। केबीसी 13 का का रजिस्ट्रेशन।' आपको बता दें कि पिछला सीजन 28 सितंबर को टेलिकास्ट किया गया था।

पिछली थीम थी- 'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो'
पिछली बार के शो की थीम थी 'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो', शो को कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रसारित किया गया था। शो में लाइव आडियंस नहीं थे तो वहीं शो में बिग बी ने किसी से भी 'हैंडशेक' भी नहीं किया था। यही नहीं गेम में ऑडियंस पोल की जगह 'Flip the questions' लाइफलाइन का प्रयोग किया गया था।

चार महिलाएं बनीं करोड़पति
केबीसी का पिछला शो इसलिए भी काफी खास रहा कि क्योंकि इस शो में चार महिलाओं ने एक करोड़ रु जीते थे। इन चारों के नाम थे नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास और डॉक्टर नेहा शाह। केबीसी के इस सीजन में हर बार की तरह अमिताभ डैशिंग ही नजर आए थे।

पूरे शो में छाए रहे अमिताभ, लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
हालांकि इस शो से पहले अमिताभ को कोरोना हो गया था लेकिन शो के दौरान आप उन्हें देखकर कतई अंदाजा नहीं लगा सकते थे कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या भी हुई थी। केबीसी 12 का अंतिम एपीसोड 22 जनवरी 2021 को प्रसारित किया गया था। फिलहाल कोरोना प्रोटोकॉल के ही तहत सीजन 13 शुरू होने वाला है लेकिन अभी शो में क्या-क्या अलग होगा इस बारे में जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications