अमिताभ बच्चन ने पूछा-KBC 13 के रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?
मुंबई, 11 मई। सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार रात 9 बजे से शुरू हो गया है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल पूछ भी लिया है, मालूम हो कि पहला सवाल सामान्य ज्ञान से जुड़ा हुआ है।
Recommended Video

क्या है वो प्रश्न?
प्रश्न: किनकी जयंती के सम्मान में 23 जनवरी को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
A. शहीद भगत सिंह
B. नेता जी सुभाष चंद्र बोस
C. चंद्रशेखर आज़ाद
D. मंगल पांडे

खास बात
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में पूछे गए हैं। आप इस सवाल का जवाब Sonyliv वेबसाइट या ऐप या SMS के जरिए दे सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब है विकल्प B यानी की नेता जी सुभाष चंद्र बोस।

इस बार क्या खास होगा केबीसी में?
मालूम हो कि केबीसी 12 का अंतिम एपीसोड 22 जनवरी 2021 को प्रसारित किया गया था। फिलहाल कोरोना प्रोटोकॉल के ही तहत सीजन 13 भी शुरू होने वाला है लेकिन अभी शो में क्या-क्या अलग होगा इस बारे में जानकारी नहीं है।
क्या है इस बार प्रोमो की टैग लाइन
केबीसी 13 के प्रोमो में अमिताभ बच्चन बच्चन कहते हैं कि 'आपके सपने और आपके बीच केवल तीन शब्दों का अंतर है और वो तीन शब्द हैं कोशिश।' यकीन मानिए हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रोमो ने लोगों के दिल पर दस्तक दे दी है।

'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो'
पिछली बार के शो की थीम थी 'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो' और शो की सबसे खास बात ये थी कि इस शो में चार महिलाओं ने एक करोड़ रु जीते थे। इन चारों के नाम थे नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास और डॉक्टर नेहा शाह। शो को कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रसारित किया गया था। शो में लाइव आडियंस नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications