KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा-केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन का 8वां सवाल, क्या आपको पता है जवाब?
मुंबई, 17 मई। मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 मई से प्रारंभ है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन लगातार दर्शकों से वीडियो के जरिए सवाल पूछ रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने दिलचस्प अंदाज में रजिस्ट्रेशन का 8वां सवाल पूछा। सोनी टीवी ने अपने सोशल अकाउंट पर अमिताभ बच्चन का वीडियो शेयर किया है। शो के रजिस्ट्रेशन का 8वां सवाल दादा साहेब फालके अवार्ड से जुड़ा है।
Recommended Video

क्या है 8वां सवाल?
साल 2021 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
- A. कमल हासन
- B. धर्मेंद्र
- C. जितेंद्र
- D. रजनीकांत
इस सवाल का सही जवाब है D. रजनीकांत

खास बातें
Who has been honoured with the Dadasaheb Phalke award in 2021?
- A.Kalam Haasan
- B.Dharmendra
- C.Jeetendra
- D.Rajnikanth
The correct answer is D) Rajnikanth

509093 पर करें SMS
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में पूछे जा रहे हैं आप इस सवाल का जवाब Sonyliv वेबसाइट या ऐप या SMS के जरिए दे सकते हैं। कंटेस्टेंट आज रात 9 बजे तक सवाल का जवाब दे सकते हैं। SMS से जवाब देने के लिए आपको पहले मोबाइल पर KBC टाइप करना होगा और उसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन बताना होगा और फिर 509093 पर SMS करना होगा।
ये है सही प्रक्रिया
'KBC-SPACE-Your answer-SPACE-Age-SPACE-Gender' to 509093'

कौन थे दादा साहेब फाल्के?
धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फाल्के वह महापुरुष हैं जिन्हें भारतीय फिल्म उद्योग का 'पितामह' कहा जाता है, उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 में हुआ था, दादा साहब फाल्के, सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट से प्रशिक्षित सृजनशील कलाकार थे, वह मंच के अनुभवी अभिनेता थे और शौकिया जादूगर थे, वो प्रथम भारतीय चलचित्र बनाने का असंभव कार्य करने वाले पहले व्यक्ति थे, इसी कारण उनके नाम पर ही प्रतिष्ठित पुरस्कार का नाम रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications