KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा-केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन का 5वां और छठा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?
मुंबई, 16 मई। मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 मई से शुरू हो चुका है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार-शनिवार को क्रमश: 5वां और छठा सवाल पूछ लिया है। सोनी टीवी ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिग बी लोगों से रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

क्या है 5वां सवाल?
सवाल: किस देश ने अपने एक प्रमुख नेता के जन्म शताब्दी के सम्मान में 2020- 21 को 'मुजीब वर्ष' घोषित किया?
- A. पाकिस्तान
- B.मलेशिया
- C. बांग्लादेश
- D. मालदीव
आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब है- ऑप्शन C 'बांग्लादेश'।

क्या है 6ठवां प्रश्न
सवाल: रैकेट खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
- A. ज्वाला गुट्टा
- B. सानिया मिर्जा
- C. साइना नेहवाल
- D. पीवी सिंद्धू
इस सवाल का सही जवाब है- ऑप्शन C- साइना नेहवाल।

509093 पर करें SMS
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में पूछे जा रहे हैं आप इस सवाल का जवाब Sonyliv वेबसाइट या ऐप या SMS के जरिए दे सकते हैं। कंटेस्टेंट आज रात 9 बजे तक सवाल का जवाब दे सकते हैं। SMS से जवाब देने के लिए आपको पहले मोबाइल पर KBC टाइप करना होगा और उसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन बताना होगा और फिर 509093 पर SMS करना होगा।

क्या है इस बार प्रोमो की टैग लाइन
केबीसी 13 के प्रोमो में अमिताभ बच्चन बच्चन कहते हैं कि 'आपके सपने और आपके बीच केवल तीन शब्दों का अंतर है और वो तीन शब्द हैं कोशिश।' यकीन मानिए हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रोमो ने लोगों के दिल पर दस्तक दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications