अमिताभ को थी गंभीर बीमारी, दिन में खाते थे 8-8 गोलियां, केबीसी में किया खुलासा

टीवी का सबसे पॉप्यूलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने फिनाले की तरफ आगे बढ़ रहा है। हाल ही में शो में बाल दिवस मनाया गया था, जिसमें पूरे एक हफ्ते पर हॉटसीट पर नन्हें बच्चे बैठे थे।

Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। टीवी का सबसे पॉप्यूलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने फिनाले की तरफ आगे बढ़ रहा है। हाल ही में शो में बाल दिवस मनाया गया था, जिसमें पूरे एक हफ्ते पर हॉटसीट पर नन्हें बच्चे बैठे थे। केबीसी में हाल ही में अहमदाबाद की एक कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं, जिसकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन ने भी अपना एक दर्द शेयर किया। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने केबीसी शो में खुलासा किया कि शो की शूटिंग के दौरान वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

अमिताभ बच्चन को हो चुका स्पाइनल टीबी

अमिताभ बच्चन को हो चुका स्पाइनल टीबी

केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में अहमदाबाद की काजल पटेल आईं। इनके सामने एक सवाल आया, जिसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने अपनी गंभीर बीमारी का खुलासा किया। सवाल था कि 'बीसीजी के टीके इनमें से किस बीमारी से बचाव के लिए दिए जाते हैं?' इस सवाल का सही जवाब 'ट्यूबरक्लोसिस (TB)' था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया वो भी इस गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं।

केबीसी की शुरुआत में हुई थी बीमारी

केबीसी की शुरुआत में हुई थी बीमारी

अमिताभ बच्चन ने कहा कि 2000 में केबीसी की शुरुआत के समय ही वो इससे जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले लगा कि ये दर्द कुर्सी पर बैठने के कारण हो रहा है, लेकिन जांच में सामने निकलकर आया कि उन्हें स्पाइनल ट्यूबरक्लोसिस है। इसके बाद उन्होंने उसका इलाज कराया, जिसमें उन्हें दिन में 8-8 गोलियां खानी पड़ती थीं।

पति के इलाज के लिए आईं थीं काजल

पति के इलाज के लिए आईं थीं काजल

शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल पटेल केबीसी में एक खास मकसद से आईं और वो था अपने पति का इलाज कराना। काजल के पति को डेढ़ साल पहले स्ट्रोक आ गया था, जिसके कारण वो न बोल पाते हैं और न ही हाथ से कोई काम कर पाते हैं। काजल केबीसी से ज्यादा से ज्यादा पैसे लेकर जाना चाहती थीं, ताकि वो अपने पति का अच्छे डॉक्टर से इलाज करा पाएं। हालांकि काजल केवल 6 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि ही जीत सकीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+