अमिताभ बच्चन का ऑर्गन डोनर बनने का ऐलान, शेयर की ग्रीन रिबन की तस्वीर, यूजर्स बोले-'आपको तो Hepatitis B था'

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऑर्गन डोनेट करने का ऐलान किया है, उन्होंने ये बात Twitter के जरिए लोगों को दी है, उन्होंने Twitter पर लिखा है कि मैं एक शपथ ले चुका हूं कि ऑर्गन डोनर हूं, मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है, इसके साथ ही अमिताभ ने अपनी ग्रीन रिबन के साथ तस्वीर भी पोस्ट की है। अमिताभ के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने रिएक्शन दिया है, बहुत सारे लोग अमिताभ के इस कदम की बेहद तारीफ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी 'ऑर्गन डोनर' होने की खबर

अमिताभ बच्चन ने दी 'ऑर्गन डोनर' होने की खबर

तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो अमिताभ की तारीफ करने के बजाय उनकी आलोचना कर रहे हैं, एक यूजर ने ट्वीट करके कहा कि अमिताभ के ऑर्गन्स किसी को ट्रांसप्लांट किए ही नहीं जा सकते हैं क्योंकि उन्हें हेपेटाइटिस-बी रहा है और वो अपना लिवर भी ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं और इम्युनोसप्रेसेंट ड्रग्स लेते हैं इसलिए मेडिकली अमिताभ अपना ऑर्गन डोनेट नहीं कर सकते हैं, फिलहाल अमिताभ का ट्वीट सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वैज्ञानिक तौर पर आप डोनर नहीं हैं: यूजर

वैज्ञानिक तौर पर आप डोनर नहीं हैं: यूजर

गौरतलब है कि कोरोना से जंग जीतने के बाद हाल ही में अमिताभ ने टीवी पर वापसी की है, वो इस वक्त सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 को होस्ट कर रहे हैं, शो का प्रसारण 28 सितंबर से हो रहा है, हर बार की तरह से इस बार भी अमिताभ ने अपने बोलने के अंदाज से हर किसी का मन मोह लिया है, शो को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बार शो की थीम है 'सेटबैक का जवाब कमबैक से'।

अमिताभ ने समझाया था 'घमंड' शब्द का मतलब

अमिताभ ने समझाया था 'घमंड' शब्द का मतलब

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ ने हाल ही में ट्विटर पर 'घमंड' शब्द का मतलब समझाया था, जो कि काफी चर्चित रहा था, उन्होंने लिखा था कि सागर को घमंड था की मैं, सारी दुनिया को डुबा सकता हूं। इतने में तेल की एक बूंद आयी और तैर कर निकल गई। इस Tweet पर भी लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी, कुछ लोगों ने अमिताभ के इस अंदाज की काफी तारीफ की थी तो कुछ ऐसे थे जिन्होंने इस ट्वीट को जया बच्‍चन और कंगना रनौत से जोड़ दिया था।

यूजर्स ने अमिताभ के TWeet को जया-कंगना से जोड़ा

यूजर्स ने अमिताभ के TWeet को जया-कंगना से जोड़ा

दरअसल राज्यसभा के मानसून सत्र में सांसद जया बच्चन ने बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन वाले मुद्दे पर कंगना रनौत और रविकिशन का नाम लिए बिना टॉरगेट करते हुए कहा था कि कुछ लोग ऐसे हैं जो बॉलीवुड से कमाई कर रहे हैं , उसे ही गटर बुलाते हैं, ये ऐसे लोग हैं, जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जिस पर कंगना ने जवाब दिया था कि अगर अभिषेक एक दिन कमरे में लटके हुए मिलते तब भी आप ये ही कहतीं । बिग बी अपने पोस्‍ट में जो घमंड शब्द का मतलब समझाया है, उससे यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे कि अमिताभ कंगना को सीख दे रहे हैं कि घमंड एक न एक दिन टूटता अवश्‍य है।

अमिताभ बच्चन का ऑर्गन डोनर बनने का ऐलान लेकिन यूजर्स बोले...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+