बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हुए पद्म विभूषण से सम्मानित

नई दिल्ली। इस समय राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान समारोह चल रहा है। जिसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Amitabh Bachchan Receives His Padma Vibhushan from President Pranab Mukherjee

आपको बता दें कि 72 साल के बिग बी को इससे पहले पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। अमिताभ छठी बार इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बने हैं। ये पुरस्कार फिल्म जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

काले रंग के बंद गले के सूट पहने अमिताभ बच्चन के महामहिम प्रणब दा ने सम्मानित किया है। अपनी खुशी अमिताभ ने तुरंत बाद ट्विटर पर जाहिर कर दी है।

तो वहीं विज्ञान के लिए मंजूल भार्गव और विजय खटट्र को पद्म भूषण से नवाजा गया है। आगा खान को समाज सेवा के लिए पद्म विभूषण औऱ आध्यात्मिक शिक्षा के लिए स्वामी आनंद गिरी को पद्म भूषण दिया गया है। अमिताभ बच्चन के साथ साथ विरेंदर हेगड़े, रामस्वामी श्रीनिवासन, और केके वेणुगोपाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि पद्म सम्मान की घोषणा पहले ही हो गई थी लेकिन आज सम्मान दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+