अमिताभ बच्चन ने किसानों के प्रदर्शन पर किया ऐसा पोस्ट कि हुए ट्रोल, यूजर्स बोले सीधे बताओ कि किस साइड हो
Amitabh Bachchan: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। 26 जनवरी को किसानों ने लाल किले पर विरोध स्वरूप अपना झंडा फहराया और जमकर बवाल किया। वहीं अब किसान आंदोलन को कई इंटरनेशनल हस्तियों का समर्थन मिल गया है। रिहाना, मिया खलीफा, मीना हैरिस और ग्रेटा थनबर्ग जैसे विदेशी सेलेब्रिटीज के किसानों के समर्थन में ट्वीट करने पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने मोदी सरकार के समर्थन में ट्वीट किया। जिनमें कंगना रनौत, लता मंगेशकर, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, अजय देवगन शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने किसान आंदोलन को लेकर ऐसा ट्वीट किया कि वो यूसर्ज के निशाने पर आ गए हैं और वो जमकर ट्रोल हो गए हैं।

अमिताभ ने अजीब सा घुमा फिरा कर ट्वीट किया
जहां सभी भारतीय सेलिब्रेटज ने किसान आंदोलन को भारत का आंतरिक मुद्दा बताया है वहीं अमिताभ बच्चन ने सीधे इससे संबंधित ट्वीट नहीं किया है बल्कि अमिताभ ने अजीब सा घुमा फिरा कर ट्वीट किया है। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर रहे और उनसे पूछ रहे है कि वो सीधे बताए कि वो किसानों के समर्थन में हैं या सरकार के पक्ष में हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर उनको लोग जमकर भला बुरा कह रहे हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन ने ट्रोल होने पर कोई जवाब नहीं दिया हैं।
Recommended Video

अमिताभ बच्चन ने किया है ये ट्वीट जिस पर हुए वो ट्रोल
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "तर्क का जवाब तो तर्क में दिया जा सकता है, पर विश्वास का जवाब तर्क के पास नहीं है।" अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग उनसे कह रहे हैं कि वो सीधे शब्दों हालांकि कुछ का ऐसा भी मानना है कि अमिताभ दबे शब्दों में सरकार का सपोर्ट कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन हर मुद्दे पर साधे रहते हैं चुप्पी
बता दें समसमायिक मुद्दों पर जहां सेलिब्रेटीज अपना पक्ष रखते हैं वहीं अमिताभ बच्चन चुप्पी साधे रहते हैं। जिस पर बिग बी आए दिन ट्रोल होते रहते हैं। जबकि अमिताभ बच्चन के लाखों फॉलोअर है और हमेशा उनके फॉलोअर उम्मीद करते हैं कि वो देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखे।
यूजर्स ने किए ट्रोल करते हुए किए ये कमेंट













Click it and Unblock the Notifications