कॉपीराइट ऐक्ट को देख भड़के बॉलीवुड के 'एंग्रीमैन' अमिताभ बच्चन, कहा-इंसाफ की लड़ाई लड़ूंगा

मुंबईः बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने मन की बात को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं इस बार बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अमिताभ बच्चन की नाराजगी की वजह बना कॉपीराइट ऐक्ट, 1975, इस कानून के कारण अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं से कॉपीराइट का अधिकार खो देंगे। इसी को लेकर बिग बी नाराज हैं।

नाराज हुए बिग बी

नाराज हुए बिग बी

भारत में मौजूदा कॉपीराइट कानून के मुताबिक किसी की साहित्यिक रचाओं पर उनके वंशजों का कॉपीराइट का अधिकार 60 साल तक ही रह सकता है। जैसे कि हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं पर उनके परिवार का अधिकार 60 साल तक ही है।

अमिताभ बच्चन ने उठाए सवाल

अमिताभ बच्चन ने उठाए सवाल

इसी को लेकर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने सवाल उठाए हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है अपने पिता के वंशज के तौर पर उनकी रचनाओं पर जो अधिकार उनके पास हैं वह उनके निधन के 60 साल बाद नहीं रह जाएंगे। अब इसे दुनिया के हवाले कर दिया जाएगा, लोग इसे खरोंच सकते हैं, खराब भी कर सकते हैं, नष्ट कर सकते हैं और व्यावसायिक हित के लिए इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे बुरा हो सकता है, लेकिन इसपर मेरा कॉपीराइट है।

'अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे'

'अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे'

लेकिन जब ये सार्वजनिक हो जाएगा लोग इसे अपने अनुसार तोड़ मरोड़ करेंगे और इससे पैसे कमाएंगे क्योंकि वह सार्वजनिक हो जाएगा। नहीं, कभी नहीं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+