#AmitabhBachchan : पेट दर्द से परेशान हैं अमिताभ बच्चन, पिछले महीने हुई थी इंडोस्कोपी
Recommended Video

नई दिल्ली। आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बीमारी की खबर सुनकर उनके चाहने वाले थोड़ा सा परेशान हो गए हैं। खबर आई कि 'बिग बी' की राजस्थान में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई, इस बात की जानकारी खुद 'बिग बी' ने अपने ब्लॉग पर दी थी इसलिए लोग और परेशान हो गए।

अमिताभ को आज सच में तकलीफ है...
हालांकि अमिताभ ने अपनी बीमारी का जिक्र नहीं किया है, इसलिए सबसे बड़ा सवाल लोगों के दिमाग में यही घूम रहा है कि आखिर अमिताभ को हुआ क्या, लोग भयभीत भी है उनकी बीमारी को लेकर क्योंकि लोग जानते हैं कि बच्चन अपने काम के प्रति समर्पित हैं और उनका पहला प्यार ही उनका काम है, इसलिए अगर आज उन्होंने अपनी शूटिंग रोकी तो इसका मतलब ये ही है कि अमिताभ को आज सच में तकलीफ है।

अमिताभ बच्चन काफी समय से पेट की बीमारी से तंग है
फिलहाल कयासों का दौर जारी है, इसी बीच आज तक के हवाले से खबर आई है कि अमिताभ बच्चन काफी समय से पेट की बीमारी से तंग है। और राजस्थान में मौसम काफी गर्म था इस वजह से उनकी परेशानी बढ़ गई है। आज तक की खबर के मुताबिक ये बात फिल्म के प्रोडक्शन इंचार्ज राघवेंद्र ने मीडिया से कही है।

अमिताभ काफी समय से पेट की समस्या से जूझ रहे हैं...
अमिताभ काफी समय से पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, इसके लिए ही वो पिछले दिनों मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल भी गए थे, जहां उनकी इंडोस्कोपी हुई थी। हालांकि मामला गंभीर नहीं था इसलिए अमिताभ काम पर वापस चले आए लेकिन आज मौसम और जगह बदलने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई।

जया बच्चन का बयान
हालांकि पति अमिताभ बच्चन की बीमारी को लेकर उनकी पत्नी जया का बड़ा बयान आया है। जया बच्चन ने कहा है कि अमिताभ बच्चन की सेहत अब बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications