अमिताभ बच्‍चन ने पोलैंड से मंगवाए 50 Oxygen Concentrators,पहले भेजे थे वेंटिलेटर

अमिताभ बच्‍चन ने कोरोना मरीजों के लिए पोलैंड से मंगवाए 50 ऑक्‍सीजन कंसंटेटर,पहले अस्पतालों में भेजे थे वेंटिलेटर

मुंबई, 14 मई। कोरोना की दूसरी लहर में भारत कराह रहा है। आए दिन कोरोना वायरस के नए म्‍यूटेशन के कारण लोगों में दहशत बढ़ती ही जा रही। कोरोनो के कारण हो रहे ब्लैक फंगल इंफेक्‍टान ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। मुश्किल हाला से लड़ रहे भारत की मदद के लिए अब तक कई भारतीयों ने बड़ी मदद की है। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अब भारत के लिए पोलैंड से ऑक्‍सीजन कंसंटेटर खरीदें हैं। जिसकी जानकारी बिग बी ने अपने ब्लॉक के माध्‍यम से दी है।

pic

अमिताभ बच्चन ने दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कोविड रिलीफ को दो करोड़ रुपये डोनेट किए थे। वहीं अब अमिताभ बच्‍चन ब्लॉग पोस्ट में लिखा- हमारी जरूरत की घड़ी में' पोलैंड से 50 ऑक्सीजन कंसंटेटर खरीदे हैं। उन्‍होंने बताया मैंने 50 ऑक्‍सीनज कंसंट्रेटर खरीदे हैं और उन्हें 15 मई को भेज दिया जाएगा। एक अन्य स्रोत से ऑक्सीजन कंसंटेटर का भी आदेश दिया गया है, 'उनमें से लगभग 60 को कुछ दिनों में आना चाहिए।

अमिताभ बच्‍चन ने लिखी ये पोस्‍ट

गुरुवार को अमिताभ बच्‍चन ने लिखा "जिन जगहों पर मदद की ज़रूरत थी, वहां पर सामान्य कॉल ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स की तत्काल आवश्यकता थी। ये और यहां और खरीदना मुश्किल था और जब मुझे खरीदने के लिए कोई तत्काल स्रोत नहीं मिल रहा था। तो मेरे दोस्त और व्रोकला में भारतीय महावाणिज्यदूत ने मदद की उनके जरिए पता चला कि एक पोलिश कंपनी का नाम और विवरण के साथ सामने आया जो उन्हें बना रही थी ... मैंने तुरंत 50 ऑक्सीजन Concentrators के लिए एक आदेश दिया ...

Recommended Video

    KBC 13: Amitabh Bachchan ने पूछा रजिस्ट्रेशन का 4th सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब? |वनइंडिया हिंदी

    15 मई तक आने की उम्‍मीद

    मैंने 50 ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर खरीदे हैं और उन्हें 15 मई को भेज दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कुछ दिनों में मैं 10 लीटर वाले अन्य 50 और कंसंट्रेटर खरीद रहा हूं और उन्हें उचित चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में दान करूंगा।

    पोलैंड से है बिग बी का ये गहरा नाता

    बता दें अमिताभ बच्‍चन का पोलैंड और विशेष रूप से व्रोकला से विशेष संबंध है, एक ऐसा शहर जिसने उनके दिवंगत पिता प्रख्यात हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन को सम्मानित किया था। अक्टूबर 2020 में, उन्होंने व्रोकला में एक वर्ग की झलक साझा की थी जिसे उनके पिता के नाम पर रखा गया था। उन्होंने इसे अपने परिवार के साथ-साथ भारत के लिए भी बहुत गर्व का क्षण बताया था।

    मुंबई के अस्‍पतालों में दान किया वेंटीलेटर

    अतिताभ बच्‍चन ने गुरुवार को मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और नगर निगम के अस्पतालों में 10 वेंटिलेटर भेजे। अतिताभ बच्‍चन ने कहा "BMC बृहन्मुंबई महानगरपालिका जब मैंने कहा कि मैं कोरोना मरीजों की मदद करना चाहता हूं तो मुझसे उन्‍होंने कहा कि मैं पैसे नहीं लूंगा, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर चाहिए ... मैंने 20 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया था, जिनमें से 10 आ गए हैं और जिन्‍हें मुंबई में बीएमसी और कुछ नगर अस्पतालों में उन्हें वितरित कर दिया है। शेष राशि 25 तारीख तक अन्‍य अस्पतालों में वितरित किया जाएगा।

    गिफ्ट में मिली इन 6 चीजों को घर से रखें दूर, माना जाता है अशुभhttps://hindi.oneindia.com/photos/these-6-things-should-not-be-gifted-61641.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+