असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 'बिग बी' ने किया बड़ा काम, दान किए 51 लाख रुपए
मुंबई। इस वक्त नैसर्गिक सुंदरता का धनी असम प्राकृतिक मार की चपेट में है, यहां बाढ़ ने तांडव मचाया हुआ है, जिसके चलते यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, बाढ़ की वजह से अब तक 50 से ज्यादा लोग मौत के शिकार और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, हालात वहां के काफी खराब है, यहां का मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क जलमग्न हो गया है। ऐसे में राहत कार्य के लिए कई लोग आगे आए हैं। इनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। बिग बी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए न सिर्फ योगदान दिया, बल्कि अन्य लोगों से भी अपील की है कि वो राज्य के लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी
असम मे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने tweet करके इस बारे में जानकारी दी है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष को 51 लाख का योगदान देने के लिए हम श्री अमिताभ बच्चन जी की सराहना करते हैं, यह लोगों की देखभाल का एक अच्छा तरीका है। आपका समर्थन के लिए, असम की जनता की ओर से शुक्रिया।'
Thank you, on behalf of the people of Assam, for your support. @SrBachchan
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) July 23, 2019 '>सदी के महानायक ने की अपील
सीएम के ट्वीट के बाद बिग बी ने भी रिप्लाई किया है और लोगों से मदद करने की अपील की है, सदी के महानायक ने ट्विटर पर लिखा कि असम संकट में है, बाढ़ ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाइयों और बहनों के लिए देखभाल और सहायता भेजें, सीएम राहत कोष में उदारता से योगदान करें, मैंने अभी-अभी किया है, क्या आपने किया?'
अक्षय कुमार ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी
आपको बता दें कि अमिताभ से पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी, उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए थे।

बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील
इनके अलावा संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर फैंस से इस मुश्किल घड़ी में अपना योगदान देने की गुहार लगा चुके हैं।

बाढ़ से 27 जिलों में 48.87 लाख लोग प्रभावित
आपको बता दें कि असम में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 50 पार हो गई है जबकि राज्य के 33 में से 27 जिलों में 48.87 लाख लोग प्रभावित हैं, ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में कुल 1.79 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पबित्रो वन्यजीव अभयारण्य का करीब 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा है, 3,705 गांवों में 48,87,443 लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications