मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर घर लौटे अमिताभ बच्चन, फैंस से इस बात के लिए मांगी माफी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी आंख का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद घर लौट आए हैं। रविवार को उनकी आंख की सर्जरी हुई थी। ये कोई गंभीर सर्जरी नहीं थी। ऐसे में करीब 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद सोमवार रात को अमिताभ को छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद वो घर लौट आए। अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक बताई गई है।

मोतियाबिंद की शिकायत के बाद कराई सर्जरी

मोतियाबिंद की शिकायत के बाद कराई सर्जरी

अमिताभ की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत हो गई थी जिसके बाद उन्हें ये सर्जरी करवानी पड़ी। आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए लेजर सर्जरी की गई। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में लिखा था कि उनकी सर्जरी होनी है। उन्होंने ये नहीं बताया था कि उनको क्या परेशानी है। बाद में ये पता चला कि उनकी आंख में मोतियाबिंद होने की वजह से उन्हें सर्जरी करवानी होगी।

अमिताभ बच्चन ने कहा- टाइपो हो जाए तो माफ कर देना

अमिताभ बच्चन ने कहा- टाइपो हो जाए तो माफ कर देना

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सभी चाहने वालों शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने लिखा वो एकदम ठीक हैं। ये जरूर है कि इस उम्र में आंख की सर्जरी करवाना थोड़ा नाजुक है, रिकवरी भी धीरे-धीरे होगी। 78 साल के अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि आंख के ठीक होने की गति धीमी है। ऐसे में अगर टाइप करने में कोई गलती हो, तो उन्हें इसके लिए माफ कर दिया जाए। अमिताभ बच्चन को कुछ समय पहले कोरोना भी हो गया था। तब उन्हें करीब तीन हफ्ते अस्पताल में रहना पड़ा था।

फिल्म और टीवी दोनों जगह एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन

फिल्म और टीवी दोनों जगह एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ऑपरेशन के बाद जल्दी ही काम पर लौटने की बात कही है। बता दें कि अमिताभ बच्चन कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें 'झुंड' और 'चेहरे' जल्दी ही रिलीज होने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी खत्म की है। अमिताभ बच्चन इन दिनों अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म मे डे की भी शूटिंग कर रहे हैं।

दूसरे बेटे के जन्म के बाद तस्वरी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए करीना ने शेयर की तस्वीर, लिखा कुछ खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+