दूसरे बेटे के जन्म के बाद पहली बार करीना ने शेयर की तस्वीर, फैंस के लिए लिखा कुछ खास
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। मां बनने के आठ दिन बाद पहली बार उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फॉलोवर्स और फैंस से हालचाल पूछा है और कहा है कि वो सभी को याद कर रही हैं। 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद करीना की इंस्टा पर ये पहली तस्वीर है।
Recommended Video

फैंस को पसंद आई तस्वीर, बेटे की फोटो शेयर करने की मांग की
करीना कपूर ने सोमवार दोपहर को अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में करीना हैट लगाए हैं और सन ग्लासेस पहने हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए फैन्स के लिए लिखा- अरे हैलो. मैं यहां हूं.. आप सभी को बहुत मिस कर रही हूं। करीना कपूर के इस फोटो को शेयर करने के एक घंटे के भीतर ही हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और इस कमेंट कर चुके हैं। कमेंट में ज्यादातर ने करीना से उनके दूसरे बच्चे का फोटो शेयर करने की मांग की है।

सैफ और करीना इस वक्त बच्चे की देखभाल में लगे
21 फरवरी को सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर बेटे के पैरेंट्स बने हैं। दोनों को इससे पहले एक बेटा तैमूर है। बेटे के जन्म के 2 दिन बाद 23 फरवरी को करीना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो कर अपने घर पहुंचीं थीं। जिसके बाद से वो इस नए मेहमान की देखभाल में ही बिजी हैं। बता दें कि करीना का ये दूसरा बेटा है, वहीं सैफ अली खान को अपनी पहली पत्नी अमृता से भी एक बेटा और एक बेटी है।

फिल्में भी कर रही हैं करीना कपूर
करीना कपूर जल्दी ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। अपनी प्रेग्नेंसी के समय भी करीना फिल्म की शूटिंग करती रही थीं। करीना इससे पहले अंग्रेजी मीडियम और गुड न्यूज में भी नजर आई थीं। शादी और खासतौर से तैमूर के जन्म के बाद करीना फिल्मों में उस तरह से सक्रिय नहीं हैं, हालांकि बीते समय में उन्होंने लगातार फिल्में की हैं।












Click it and Unblock the Notifications