अमिताभ बच्चन का 75 फीसदी लिवर हो चुका है खराब, इस बीमारी के बारे में 8 सालों तक पता ही नहीं था
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज ऐसे मुकाम पर हैं जहां हर कोई उनका मुरीद है। अमिताभ बच्चन के लुक से लेकर उनकी फिल्मों तक, शायद ही किसी को पसंद नहीं आया होगा। बिग बी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे उम्र के इस पड़ाव पर भी किसी युवा एक्टर की तरह जोश के साथ काम करते हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनका लिवर 75 फीसदी तक खराब हो चुका है। इसका खुलासा बिग बी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

केवल 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं- अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने ये बयान एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिया था। तब बिग बी ने कहा था, 'मुझे ये कहते हुए बुरा नहीं लगता है कि मैं ट्यूबरकुलोसिस और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित रहा हूं। मेरे लिवर का 75 हिस्सा खराब है और मैं केवल 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं। टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच नहीं कराते तो आपको कुछ भी मालूम नहीं होगा और ना ही इसका इलाज हो पाएगा।'

अमिताभ बच्चन को 8 सालों तक टीबी के बारे में पता नहीं था
बता दें कि फिल्म 'कुली' के एक सीन के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। 37 साल पहले, सेट पर फाइट सीट के दौरान विलेन का पंच बिग बी के पेट में जोर से लगा था और वे मेज से जा टकराए थे। इससे उनके पेट में गंभीर चोट आई थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तब अमिताभ बच्चन की जान पर बन आई थी। इस सीन में तब अमिताभ के सामने विलेन के रूप में पुनीत इस्सर थे। वह फाइट सीन अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच था।

जब शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण जान पर बन आई थी
शूट के दौरान पुनीत को अमिताभ बच्चन के पेट में कुछ पंच मारने थे जो दिखावटी थे। जैसे ही शूट शुरू हुआ, पुनीत ने पंच मारा और अमिताभ को उठाकर टेबल पर फेंका। अमिताभ टेबल से टकराकर गिर गए। इसी दौरान अमिताभ को पेट में गहरी चोट लगी और उन्होंने कहा, 'मुझे लग गई है।' उधर, पुनीत इस्सर इस शर्मिंदगी में जी रहे थे कि उनकी वजह से अमिताभ की जान पर बन आई। लोग पुनीत इस्सर को बुरी नजर से देखने लगे थे और पुनीत को भला-बुरा कहने लगे। इस सीन के बाद कई सालों तक पुनीत इस्सर को फिल्मों में काम नहीं मिला।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications