सनी लियोन के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, 34 मंजिला बिल्डिंग में खरीदा 31 करोड़ का आलीशान डुप्लेक्स

मुंबई, 28 मई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस काल में लोगों की आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कोविड बेड के लिए दो करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी थी। अमिताभ बच्चन अपने लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं लेकिन आज उनके चर्चा में होने की वजह कुछ और ही है। बताया जा रहा है कि मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक आलीशान प्रॉपर्टी ली है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan ने Mumbai में खरीदा 31 करोड़ का Flat, जानें क्या है घर में खास?| वनइंडिया हिंदी
    अमिताभ बच्चन का नया घर

    अमिताभ बच्चन का नया घर

    मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर नई-नई प्रॉपर्टी या घर खरीदते रहते हैं, हाल ही में अमिताभ बच्चन को लेकर भी ऐसी ही खबर सामने आई है। कथित तौर पर बॉलीवुड 'शहंशाह' ने मुंबई में 31 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। उन्होंने 5,184 वर्ग फुट में बने घर को पिछले साल दिसंबर 2020 में खरीदा था लेकिन इसे अप्रैल में पंजीकृत किया गया है। अमिताभ बच्चन ने ये घर डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के 'अटलांटिस प्रोजक्ट' में खरीदा है।

    27वें और 28वें फ्लोर पर डुप्लेक्स

    27वें और 28वें फ्लोर पर डुप्लेक्स

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने नए घर के लिए 62 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया। संपत्ति की कीमत 60000 रुपए प्रति वर्ग फुट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन का यह डुप्लेक्स घर 34 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के 27वें और 28वें फ्लोर पर है। इस बिल्डिंग में उन्हें एक दो नहीं बल्कि 6 कार पार्किंग मिली है।

    स्टांप शुल्क में मिली छूट

    स्टांप शुल्क में मिली छूट

    बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्टांप शुल्क में छूट दी थी, जब अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 62 लाख रुपए का स्टांप भरा तो उन्हें भी इसका फायदा मिला। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी 28 मार्च को उसी परिसर में 16 करोड़ रुपए का एक फ्लैट लिया है। फिल्म निर्माता आनंद एल राय ने भी उसी परिसर में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है।

    अमिताभ के हैं खुद के कई बंगले

    अमिताभ के हैं खुद के कई बंगले

    मालूम हो कि अमिताभ अपने जुहू स्थित बंगले जलसा में परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास प्रतीक्षा, जनक और अन्य नाम के घर भी हैं। इस साल की शुरुआत में एक सोशल मीडिया पोस्ट में, अमिताभ ने खुलासा किया कि जलसा फिल्म निर्माता एनसी सिप्पी से संबंधित था और उन्होंने इसे 'खरीदा और फिर से बनाया'। उन्होंने यह भी बताया कि इस घर में आनंद, नमक हराम, चुपके चुपके, सत्ते पे सत्ता जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: KBC 13: रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, अमिताभ बच्चन ने पूछा 10वां सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+