KBC 13: रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, अमिताभ बच्चन ने पूछा 10वां सवाल, क्या आपको पता है जवाब?
मुंबई, 20 मई। मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 मई से प्रारंभ है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन लगातार दर्शकों से वीडियो के जरिए सवाल पूछ रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने दिलचस्प अंदाज में रजिस्ट्रेशन का 10वां और आखिरी सवाल पूछा है। सोनी टीवी ने अपने सोशल अकाउंट पर अमिताभ बच्चन का वीडियो शेयर किया है। शो के रजिस्ट्रेशन का 10वां सवाल अंतरिक्ष से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि हॉट सीट तक पहुंचने का ये आखिरी मौका है, अभी भी देर नहीं हुई है, अगर आपको इस सवाल का जवाब पता है तो तुरंत इसका जवाब आप दीजिए, क्या पता हॉट सीट को आपका ही इंतजार हो।

क्या है 10वां सवाल?
सवाल: वर्ष 2021 पर्सिवरेंस नामक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक कहां उतरा ?
- A. मंगल
- B. शुक्र
- C. बृहस्पति
- D. गैनिमीड
- इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन- A यानी कि मंगल।

प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में पूछे जा रहे हैं
Where did Perseverance rover successfully land in 2021?
Options are :
- A. Mars
- B. Venus
- C. Jupiter
- D. Ganymede
The correct answer is A (Mars)

वोटिंग लाइंस रात 9 बजे तक खुली हैं
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में पूछे जा रहे हैं आप इस सवाल का जवाब Sonyliv वेबसाइट या ऐप या SMS के जरिए दे सकते हैं। कंटेस्टेंट आज रात 9 बजे तक सवाल का जवाब दे सकते हैं। SMS से जवाब देने के लिए आपको पहले मोबाइल पर KBC टाइप करना होगा और उसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन बताना होगा और फिर 509093 पर SMS करना होगा।
ये है सही प्रक्रिया
KBC-space- Your answer-space-Age-space-Gender-SMS-to 509093
प्रसारण की तिथि की घोषणा
मालूम हो कि 'केबीसी 13' के लिए रजिस्ट्रेशन दसवें प्रश्न के साथ समाप्त हो गया है। सोनी जल्द ही शो के प्रसारण की तिथि की घोषणा करेगा।

क्या है इस बार प्रोमो की टैग लाइन
केबीसी 13 के प्रोमो में अमिताभ बच्चन बच्चन कहते हैं कि 'आपके सपने और आपके बीच केवल तीन शब्दों का अंतर है और वो तीन शब्द हैं कोशिश।'
इस बार क्या खास होगा केबीसी में?
मालूम हो कि केबीसी 12 का अंतिम एपीसोड 22 जनवरी 2021 को प्रसारित किया गया था। शो के खत्म होने से पहले अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सबको भावुक कर दिया था। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा था- 'मैं थक गया हूं. मेरा माफीनामा, केबीसी के आखिरी दिन की शूटिंग का बहुत लंबा दिन... लेकिन यह याद रखिए, काम काम है और पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए, प्यार, देखभाल, प्रेम और प्रशंसा, पूरी टीम के इस भाव के लिए अत्यधिक आभार, आगे बढ़ने का समय है इमोशनल पल लेकिन कल एक और दूसरा दिन है।'












Click it and Unblock the Notifications