मोदी से प्रभावित अमिताभ, कहा महिलाओं के लिए शौचालय बनवाएं
मुंबई। वैसे तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कभी कहते नहीं कि वो देश के पीएम नरेन्द्र मोदी से प्रभावित हैं लेकिन उनकी बातें औऱ काम दोनों ही कह देते हैं कि वो मोदी से काफी इंप्रेश हैं। इसलिेए ही तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सक्रिय समर्थक हैं।
जिसके तहत उन्होंने जोर-शोर से कहा है कि महिलाओं के लिए घर, गांव और कार्यस्थल पर विशेष शौचालय बनवाये जायें। अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "महिलाओं के लिए घर, गांव और कार्यस्थल पर विशेष शौचालय बनवाएं। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्हें इस उम्र में जो सिखाया जाएगा, वे उसे आजीवन अपनाएंगे।"
बोले बिग बी..महिलाओं के लिए शौचालय बनाओ
महानायक द्वारा स्वच्छता अभियान में सक्रियता दिखाए जाने पर मोदी ने हाल में उनके प्रयासों की तारीफ की थी। अमिताभ ने लोगों को सलाह दी कि जो काम किसी और को करने का उपदेश देते हैं, उसे स्वयं करें।
उन्होंने ट्विट में लिखा, "स्वच्छ भारत! आप जो शिक्षा देते हैं, उस पर स्वयं भी अमल करें। पहले स्वयं सफाई करें, तब किसी और इसकी उम्मीद करें। मैं ऐसा करता हूं।"
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से अब तक आम आदमी की तरह फिल्मी जगत, बिजनेस जगत और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां जुड़ चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications