क्यों नहीं मांगते अमिताभ को कोसने वाले अब उनसे माफी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या वे तमाम लोग अब सामने आएंगे जो अमिताभ बच्चन के कथित रूप से दूरदर्शन के किसान चैनल के लिए मोटा पैसा लेने के लिए उन्हें कोस रहे थे? अमिताभ बच्चन ने कह दिया है कि उन्होंने तो उक्त चैनल के प्रचार करने के लिए एक पैसा भी नहीं लिया। जाहिर उनके इस खुलासे के बाद वे लोग जरूर शर्मसार होंगे जो उन्हें कोसने लगे थे।

गुजरा जमाना

इलाहाबाद के समाज सेवी मोहम्मद जाहिद अमिताभ बच्चन को इस मसले पर कोसते हुए गुजरे जमाने में चले गए। कहने लगे कि अमिताभ बच्चन 1987 के पलट कर पूछने भी नहीं आए इलाहाबाद में। वे ये भी कह रहे थे उनकी कई घटिया फिल्मों ने उनका अमिताभ बच्चन के प्रति प्रेम पूरी तरह से खत्म कर दिया।

बाजार का नायक

सोशल मीडिया पर ये भी कहा जाने लगा कि जो अमिताभ बच्चन कभी देश के युवाओं का नायक था वह अमिताभ बच्चन एक बाजार का नायक हो गया, जो नायक गरीबों के साथ था वह वास्तविक जीवन में धनपिचास कंपनियों का नायक हो गया, धन मिल जाए तो वह वस्त्रहीन भी हो सकते हैं। जिनका उद्देश्य केवल अपने नालायक बेटे के भविष्य के लिए धन कमाना है।

करते रहे वसूली

फिल्मों में नेताओं को गालियाँ देते विधानसभा में मशीनगन से नेताओं को भूनते अमिताभ बच्चन हर सरकार के साथ गुटुरगूँ करते रहे और लाभ लेते रहे. सरकारी विज्ञापनों का फ्री सेवा करने का ढोंग करके अन्य माध्यमों से उसकी वसूली करते रहे।

हालांकि ये समझ नहीं आया कि ये गलत खबर कैसे हर जगह चलने लगी कि अमिताभ बच्चन ने प्रसार भारती से किसान चैनल के लिए काम करने के बदले में करोड़ों रुपये लिए। इसकी भी जांच होनी चाहिए। कभी स्क्रीन अखबार से जुड़े रहे वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अमिताभ पराशर कहते हैं कि अमिताभ बच्चन बेहद संवेदनशील शक्श हैं। वे अपने ऊपर लगे आरोपों को कतई सहन नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+