यूपी में शिक्षकों की भर्ती, 'अमिताभ' ने भी किया आवेदन

लखनऊ। देश में बेरोजगारी के हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि अब अमिताभ बच्चन भी टीचर की नौकरी पाना चाहते हैं। चौंकिए मत...ऐसा हम नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए आए आवेदन कह रहे हैं।

jobs

लखनऊ के सरकारी स्कूल में सहायक टीचर के पदों पर भर्ती निकली है और इन पदों के लिए आवेदन करने वालों में महात्मा गांधी से लेकर अमिताभ बच्चन तक के नाम हैं। महात्मा गांधी के नाम से आया आवदेन पत्र 94 फीसदी अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर है।

शिक्षा विभाग के पास पहुंचे ऐसे 15 आवेदन

शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी के मुताबिक उनके पास ऐसे नामों के करीब 15 आवेदन पत्र आए हैं। उन्होंने बताया कि पहले हमने इस मेरिट लिस्ट को रद्द करने और इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया।

त्रिपाठी ने बताया कि फिर हमने सोचा कि इन आवेदन पत्रों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाए। मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर एक महिला है, जिसका पहला नाम अरशद और उपनाम बेहद खराब है।

सभी आवेदन-पत्र निकले फर्जी

मेरिट जारी होने के बाद जब इनमें से एक भी आवेदनकर्ता नहीं पहुंचा तो हम समझ गए कि ये सभी फर्जी आवेदन-पत्र हैं। कुछ लोगों ने फर्जी नामों से मेरिट लिस्ट को बिगाड़ने और हमें परेशान करने के लिए ये ऑनलाइन आवेदन किए हैं।

गौरतलब है कि यूपी में 16448 सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता बीटीसी है। अकेले लखनऊ में 33 पदों के लिए 800 से ज्यादा आवेदन पत्र आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+