NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का गर्मजोशी से स्वागत, गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे दी बधाई

नई दिल्ली, 17 जुलाई। एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने पर जगदीप धनखड़ और राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल के शीर्ष नेताओं की मुलाकात का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद रविवार को धनखड़ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट हुई। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।

Amit Shah with Dhankhar

इससे पहले पीएम मोदी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि धनखड़ विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। ये विश्वास है कि वह राज्य सभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे।

गृहमंत्री ने धनखड़ को दी बधाई

जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। वे पिछले तीन दशक से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। पीएम मोदी ने एनडीए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि जगदीप धनखड़ भारत के संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। वहीं रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने धनखड़ को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

धनखड़ का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान: केंद्रीय गृहमंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात के बाद कहा कि धनखड़ का तीन दशक लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है। इस दौरान उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे विधायक, सांसद या फिर बंगाल के राज्यपाल के रूप में वह अपने हर दायित्व में निरंतर लोगों से जुड़े रहे। जबकि एक अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने हमेशा समाज के हितों की रक्षा को सर्वप्रथम रखा।

पीएम मोदी ने धनखड़ से जताई उम्मीदें

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जगदीप धनखड़ को भारत के संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। वे विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। पीएम ने आगे कहा 'मुझे विश्वास है कि वह राज्य सभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।' बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 19 जुलाई है जबकि 6 अगस्त को चुनाव होना है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के बाद भाजपा सांसद को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर एक बार फिर से चौंकाने का काम किया है।

ये भी पढ़ें: जापान से लेकर US, फिनलैंड से लेकर फ्रांस तक... इस सेक्टर में भारत पर पर कैसे निर्भर हुई दुनिया?

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक जीवन
पश्चिम बंगाल के उप राज्यपाल बनन के बाद धनखड़ की छवि पीपुल्स गवर्नर के रूप में स्थापित हुई। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत तब हुई जब वे 1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू लोकसभा सीट से चुनकर संसद में पहुंचे। 1990 में उन्होंने संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1993 में अजमेर जिले के किशनगढ़ से विधायक चुने गए। जुलाई 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। जहां उन्होंने पद पर रहते हुए बेहतरी कार्य किया और एक पीपुल्स गवर्नर के रूप में उनकी पहचान बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+