मोदी की सरकार में अमित शाह को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

यूपी में किला फतह कराने वाले भाजपा के ताकतवर नेता अमित शाह इन दिनों चर्चाओं में है। देश के भावी प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को वो खासमखास है। ऐसे में जब कि अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी को यूपी में जीत दिला दी है तो माना जा रहा है कि मोदी सरकार में उन्हें अहम रोल दिया जा सका है।
पह ले कयास लगाए जा रहे थे कि शाह को गुजरात की गद्दी मिलेगी, लेकिन गुजरात में आनंदी बेन पटेल को अपना उत्तराधिकारी बनाकर मोदी ने शाह को दिल्ली में ही बनाए रखने की तस्वीर साफ कर दी है। गुजरात में आनंदी बेन और अमित शाह को मोदी की दो आंखें माना जाता रहा है। इसलिए मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर आनंदी बेन के साथ अमित शाह का नाम भी चर्चा में था।
मोदी की सरकार बनने पर संभावना जताई जा रही है कि मोदी शाह को अपने साथ सरकार में रख सकते हैं। हालांकि सरकार में शामिल होने के मामले में शाह की राह में एक बाधा भी है। दरअसल शाह पर दंगों और फर्जी मुढ़भेड़ के मामले चल रहे है। ऐसे में यदि अदालत से उनके खिलाफ फैसला आता है तो मोदी सरकार की किरकिरी होगी।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शाह संगठन में ही सक्रिय रहकर मोदी की मदद करते रहेंगे। यूपी में बंपर जीत दिलाने वाले शाह को आने वाले विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मोदी की कोशिश रहेगी कि इन सभी राज्यों को फतह किया जाए। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की सफलता के मद्देनजर शाह को इन राज्यों के चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी जा सकती है।
एक अंदेशा और भी जताई जा रही है कि राजनाथ सिंह के बाद जब की पार्टी को नए अध्यक्ष की जरुरत है तो इस पद के लिए शाह के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। हालांकि शाह को पार्टी की कमान देने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार और संगठन की कमान गुजरात को ही नहीं दिया जा सकता है। इसलिए यह चर्चा है कि शाह संगठन में ही रहकर मोदी की मदद करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications