राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमित शाह ने विरोधियों से कहा- 'माफी मांगें'
Recommended Video
नई दिल्ली। देश की उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राफेल पर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए मोदी सरकार को बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने राफेल मामले मे दायर की गई सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर विरोधियों पर हमला बोला है। उन्होंने ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उन सभी नेताओं को करारा जवाब है जो सरकार को बदनाम करने की साजिश में लगे रहते हैं।

गौरतलब है कि, राफेल मामले पर पिछले कई सालों से राजनीतिक बहस होती रही है। गुरुवार को इसी मामले में दायर की गई पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ी राहत दी है। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर विरोधियों को आड़े हाथ लिया है। अमित शाह ने लिखा कि, राफेल मामले में समीक्षा याचिका को खारिज करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला उन नेताओं और पार्टियों के लिए एक करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण और आधारहीन अभियानों पर भरोसा करते हैं।
यह भी पढ़ें: राफेल पर क्लीनचिट मिलते ही कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी, राजनाथ सिंह ने कहा- देश से माफी मांगें राहुल गांधी
उन्होंने आगे लिखा कि, गुरुवार को आया सुप्रीम कोर्ट का बताता है कि मोदी सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त है। फैसले से यह साबित हो गया कि राफेल पर संसद में बहस एक दिखावा था। इसके स्थान पर हम लोगों के कल्याण के लिए संसद के समय का बेहतर उपयोग कर सकते थे। गृह मंत्री ने आगे लिखा, कांग्रेस और उसके नेताओं को आज सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी है। ऐसे नेता जिनके लिए राजनीति राष्ट्र के हित से पहले आती है उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications