अमित शाह बोले, अगर अवैध खनन रुक जाए तो हर बुंदेलखंड निवासी के पास होगी खुद की कार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने जनता से वायदे करने शुरू कर दिए हैं।
झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने जनता से वायदे करने शुरू कर दिए हैं।

तब हर बुंदेलखंड के व्यक्ति के पास होगी खुद की कार
झांसी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू करते हुए कहा हुए अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग कर दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वो केंद्र सरकार की जनता की भलाई की योजनाओं को ब्लॉक कर रहा है।
झांसी में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बुंदेलखंड के जिसमें यूपी के आठ और मध्यप्रदेश के पांच जिले आते हैं, अगर इनमें अवैध खनन को रोक दिया जाए तो बुंदेलखंड का हर निवासी खुद की कार ले सकेगा।
उत्तर प्रदेश देश का सबसे अमीर प्रदेश होगा
अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के दौरान वादा झांसी की जनता से वायदा करते हुए कहा कि मैं आपसे वायदा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो उत्तर प्रदेश देश का सबसे अमीर प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की कोई लूट नहीं होगी, कोई घोटाला नहीं होगा।
झांसी में परिवर्तन यात्रा को शुरू किए जाने के मौके पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो 5-10 साल में बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की कमी को दूर कर दिया जाएगा।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में चार अलग-अलग स्थानों पर यात्राएं शुरू करने का फैसला किया है। पहली परिवर्तन यात्रा सहारनपुर से और दूसरी परिवर्तन यात्रा झांसी से शुरू की गई। अगली परिवर्तन यात्राएं 8 नवंबर से सोनभद्र और बलिया से 9 नवंबर को शुरू होंगी। अगले पचास दिनों तक यह यात्राएं उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications