अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, बोले- 2024 में दूरबीन से भी ढूंढ़े नहीं मिलेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के पीएम मोदी को लेकर दिए विवादित बयान पर गृहमंत्री अमित शाह तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस पूरी तरह विलुप्त हो जाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को पवन खेड़ा (Pavan Khera) के एक बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया उसका जनता उसका जवाब बैलेट बॉक्स से देगी। शाह ने कहा कि 2024 में कांग्रेस दूरबीन से खोजने पर भी नहीं मिलेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पूरे नॉर्थ ईस्ट में हाशिये पर चली गई है। उन्हें देश में कहीं भी सफलता नहीं मिल रही है। चिंता की बात यह है कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं, कांग्रेस नेताओं का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम लिए बिना कहा, "आज जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जनता उसका जवाब बैलेट बॉक्स से देगी। 2024 में दूरबीन से खोजने पर भी कांग्रेस नहीं दिखेगी"।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरेंद्र 'गौतम दास' कहे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। नगालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आगामी चुनावों में लोग कांग्रेस को बाहर कर इस तरह की 'अपमानजनक टिप्पणी' का जवाब देंगे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस निश्चित रूप से इस बार विलुप्त होने जा रही है।"
शाह ने कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता ने आज पीएम मोदी (PM Modi) के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वो उनकी नहीं है। बल्कि एक बयान है, जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के स्वभाव के अनुरूप है"। गृहमंत्री ने कांग्रेस को राहुल गांधी के एक बयान की याद दिलाई। जो 2019 में दिया गया। इसमें भी पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। शाह ने दावा किया कि यही वो बयान था जिसके बाद कांग्रेस ने अपना विपक्ष का दर्जा भी खो दिया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications