'हम चाहते हैं दिल्ली हो आत्मनिर्भर...वो बना रहे AAP निर्भर', अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली को 'आप निर्भर' बनाना चाहती है। जबकि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। एमसीडी चुनाव में लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा।

Delhi News: दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सरकार पर पूर्ववर्ती तीन नगर निकायों के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर निगमों का 40,000 करोड़ रुपये बकाया है। शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली को 'आप निर्भार' बनाना चाहती है। जबकि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा।

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षिणी दिल्ली के तहखंड में एक वेस्ट टू एनर्जी (WTE) प्लांट के शुभारंभर अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुउद्देश्यीय संयंत्र है। मोदी सरकार दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के की दिशा में काम कर रही है। यह प्लांट प्रतिदिन लगभग 2000 मीट्रिक टन कचरे का प्रबंधन करेगा। इसके साथ ही संयंत्र से 25 मेगावाट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा। शाह ने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा एमसीडी चुनाव होने तक दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने की योजना के साथ तैयार होगी और शहर 2025 तक अपने दैनिक कचरे का 100 प्रतिशत संसाधित करने की स्थिति में होगा।

इस दौरान उन्होंनो की कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूर्ववर्ती तीन नगर निकायों के साथ सौतेला व्यवहार किया। नगर निगमों का 40,000 करोड़ रुपये का बकाया है। गृहमंत्री ने कहा, "वे चाहते हैं कि दिल्ली आप (आम आदमी पार्टी) निर्भर बन जाए। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी आत्मनिर्भर बने। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के अगले चुनावों में लोगों को यह तय करना होगा कि वे AAP निर्भर बनना चाहते हैं या फिर आत्म निर्भर।

दक्षिणी दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी (Waste To Energy Plant) के उद्घाटन के असर पर कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली सरकार (Delhi Govt) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को AAP निर्भर बनाना चाहती है, जबकि मोदी सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+