पुलवामा हमले पर सत्यपाल के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार, बोले- गवर्नर रहते हुए चुप क्यों बैठे रहे
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले पर लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा प्रहार किया है। शाह ने कहा कि सत्ता में रहते क्यों चुप बैठे रहे? तब क्यों नहीं जागी अंतरात्मा।

चार साल पहले यानी 2019 में हुए पुलवामा हमले (Pulwama Attack) पर जम्मू-कश्मीर समेत 4 प्रदेशों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के जारी बयान ने एक बार फिर सियासत गरमा दी है। मलिक की बीजेपी नेतृत्व वाले केंद्र के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है।
शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसे छुपाने की जरूरत है। सार्वजनिक मंच पर इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। अगर उन्हें अनियमितताओं की जानकारी थी, तो उन्हें अपने कार्यकाल में ही बोलना चाहिए था। अब वह ऐसे दावे और आलोचनात्मक टिप्पणी क्यों कर रहे हैं?
दरअसल, इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्यपाल मलिक के बयानों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जब वो जम्मू-कश्मीर के गवर्नर थे, और उनको अनियमितताओं की जानकारी थी, तो उस वक्त बोले क्यों नहीं?
इसे भी पढ़ें- Amit Shah in Karnataka: अमित शाह आज कर्नाटक में करेंगे रोड शो, पुख्ता सुरक्षा, ट्रैफिक में किया गया बदलाव
क्या था सत्यपाल मलिक का आरोप ?
आपको बता दें कि हाल ही में एक साक्षात्कार में अन्य आरोपों के बीच, सत्य पाल मलिक ने कहा था कि केंद्र के निरर्थक दृष्टिकोण के कारण पुलवामा त्रासदी हुई थी, क्योंकि सेना को बड़ा काफिला सड़क के रास्ते से नहीं जा सकता था, इसलिए एयरक्राफ्ट की मांग की गई थी, लेकिन केंद्र ने उसे ठुकरा दिया था। केंद्र सरकार द्वारा सैनिकों की हवाई आवाजाही से वंचित कर दिया गया था।
पुलवामा त्रासदी में 40 जवान हुए थे शहीद
आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारत के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। हुआ कुछ यूं था कि सीआरपीएफ का काफिल सडक के रास्ते आ रहा था। तभी पुलवामा में दूसरी तरफ से आ रही एक कार, सीआरपीएफ जवानों की बस से टकरा गई। जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ और 40 जवान शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications