Amit Shah in Karnataka: अमित शाह आज कर्नाटक में करेंगे रोड शो, पुख्ता सुरक्षा, ट्रैफिक में किया गया बदलाव

Amit Shah in Karnataka: कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर आज अमित शाह प्रदेश में रोड शो करेंगे। उनके रोड शो को देखते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है।

amit shah

Amit Shah in Karnataka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कर्नाटक पहुंच रहे हैं। कर्नाटक में चुनाव का ऐलान होने के बाद पहली बार अमित शाह यहां रैली करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होगा, 13 मई को मतगणना।

अमित शाह दो दिन के दौरे पर आज कर्नाटक पहुंच रहे हैं। वह यहां देवनहल्ली में रोड शो करेंगे। बता दें कि देवनहल्ली में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ था। अमित शाह की रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अमित शाह की रैली को देखते हुए बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। कुछ रास्तों के रूट को बदला गया है। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के बीच कई रास्तों को बदला गया है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए आपसे अपील की जाती है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड, यलहंका, बेल्लारी रोड, हेबल्ला जंक्शन, मेखरी सर्किल की ओर ना जाएं।

इस दौरान अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही अमित शाह प्राइवेट न्यूज चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और शनिवार को वापस दिल्ली लौट आएंगे।

बता दें कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी कार्यक्रम को तैयार कर लिया गया है। पीएण मोदी अधिकतर जगहों पर रैली, सभा और कुछ जगहों पर रोड शो करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि 20 अप्रैल को नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। नामांकन दायर करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल को शुरू हुई थी। कुल 4710 उम्मीदवार इस बार कर्नाटक चुनाव में मैदान में हैं जिसमे 3327 पुरुष और 391 महिला उम्मीदवार की ओर से नामांकन किए गए हैं। जबकि एक नामांकन तीसरे जेंडर की ओर से किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+