Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया किराए का टट्टू, उड़ाया मज़ाक

पुणे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अपने पुणे दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होनें कहा कि हर क्षेत्र में भारत को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 'चाणक्य नीति' को अपनाने की जरूरत है। अपनी सोशल मीडिया टीम में जान फूंकने के दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी को भाड़े का टट्टू बताकर खिल्ली उड़ाई।

amit shah target on rahul gandhi in pune

जानकारी के अनुसार, पुणे के गणेश कला क्रीडा रंगमंच में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी की रामभाऊ म्हालगी स्मृति व्याख्यान में अमित शाह ने आरएसएस से काफी करीब से जुड़ी संस्था में 'आर्य चाणक्य का जीवन और उनका कार्य' विषय पर विषय पर मार्गदर्शन करते हुए अमित शाह ने कहा कि, अगर किसी राजा का इकलौता पुत्र नासमझ है, राजकाज उसकी समझ से परे है तो उसे राजा नहीं बनाया जाना चाहिए। यह भूमिका चाणक्य ने आज से 2300 सालों पूर्व पेश की थी।

ये भी पढ़ें- पांच बच्चों के पिता ने एक नाबालिग के साथ मिलकर कक्षा 6 की छात्रा के साथ किया बलात्कार

परिवारवाद कभी देश का भला नहीं कर सकता, यह परिकल्पना चाणक्य ने 2300 सालों पूर्व की थी। राजा के पुत्र को ही राजा बनाने की परंपरा को उन्होंने खंडित किया था। यह बताकर भाजपा हाईकमान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। इस व्याख्यान के कार्यक्रम से पहले भाजपा की सोशल मीडिया टीम को किये गये संबोधन में शाह ने अपनी टीम को चेतक घोड़ा और राहुल गांधी को किराए का टट्टू बताकर उनसे चेतक को कोई खतरा नहीं रहने का विश्वास जताया।

राजा संविधान का प्रथमसेवक है, किसी भी राज्य को सात विभागों में बांटा गया है, पूरे विश्व में आज भी कायम हैं। टैक्स वसूली का तंत्र शहद इकट्ठा करने वाली मधुमक्खी से लिया गया है जिसने शहद जमा करते वक्त फूलों की सुगंध बरकरार रखने की नीति दी है। इस कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, पालकमंत्री गिरीश बापट, महापौर मुक्ता तिलक, पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष योगेश गोगावले, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के अध्यक्ष अनिरुद्ध देशपांडे आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- पति के साथ मिलकर सौतेली मां ने बेटे को बर्बरता से पीटा, वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+