पति के साथ मिलकर सौतेली मां ने बेटे को बर्बरता से पीटा, वीडियो

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक सौतेली माँ ने अपने पती के साथ मिलकर 10 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीट-पीट कर कर मानवता की सारी हदें पार कर दीं। बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए गांव वाले बच्चे के लिए फरिस्ता बन कर आगे आये और बच्चे को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के पास ले गए। जहां पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए भेज जाँच शुरू करदी है।

10 year old kid beaten by his step mother and father, video

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी का है, जहाँ सौतेली माँ शिवा देवी ने पति श्री चंद्र के साथ मिलकर 10 वर्षीय मासूम पुत्र प्रशांत का जीना हराम कर रखा था। रविवार को इसका जीता-जागता सुबूत पूरे गांव ने देखा, जब सौतेली माँ और बाप ने मासूम प्रशांत पर जरा सी भी दया न दिखाते हुए उसे नीम के पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया।

10 year old kid beaten by his step mother and father, video

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों मासूम प्रशान्त को साथ लेकर थाने गए और आरोपी सौतेली माँ और बाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मासूम प्रशांत की माँ का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें- मुखबिरों की सूचना पर चली कई राउंड की गोलियां, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी

प्रशांत की मां के निधन के बाद पिता श्री चंद्र ने शिवा देवी के साथ विवाह कर लिया था। तभी से मासूम प्रशांत पर सौतेली माँ और उसके सगे बाप का कहर जारी है। मासूम प्रशांत को फाफी गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर जांच में मामला सही पाया गया तो आरोपी सौतेली माँ और बाप पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें- पांच बच्चों के पिता ने एक नाबालिग के साथ मिलकर कक्षा 6 की छात्रा के साथ किया बलात्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+