सीएम ममता पर बरसे अमित शाह, कहा- बंगाल में जय श्री राम के नारे नहीं लगेंगे तो क्या पाकिस्तान में लगेंगे

कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में माहौल ऐसा कर दिया है जैसे जय श्री राम बोलना गुनाह है। ममता दीदी, अगर यहां जय श्री राम का नारा नहीं लगाया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में जय श्री राम का नारा लगाया जाएगा। शाह ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं मई माह आते-आते ममता बनर्जी भी जरूर जय श्री राम कहेंगी।

amit

Recommended Video

    Amit Shah said in West Bengal - चुनाव खत्म होते-होते ममता दीदी भी जयश्रीराम बोलेंगी | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, ममता दीदी मोदी जी से झगड़ा करती रहती हैं। सुभाष बाबू के कार्यक्रम में भी आपने झगड़ा कर लिया। वो तो सुभाष बाबू का कार्यक्रम था, उसमे तो राजनीतिक नहीं करतीं, कम से कम उसमे तो झगड़ा नहीं करतीं दीदी। ममता बनर्जी के भतीजे पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं को आपके भतीजे ने रोक दिया, लेकिन मई माह के बाद आप ये नहीं कर पाएंगी क्योंकि आप तब प्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। अमित शाह ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि जबतक चुनाव खत्म होंगे ममता दीदी भी जय श्री राम जरूर कहेगी।

    पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है, लेकिन उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हर हत्यारे को जेल में भेजा जाएगा। शाह ने कहा कि टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकिए और हम अगले पांच साल के भीतर आपको सोनार बांग्ला देंगे। हम अगले पांच सालों में बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+