अमित शाह का आरोप- विपक्षी पार्टियां माओवादियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एक रैली को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि, मुंबई पुलिस ने माओवादियों को गिरफ्तार किया। वह समाज में जहर फैलाने का काम कर रहे थे। हथियारों की खरीद-फरोख्त करना और नरेंद्र मोदी के रोड शो पर हमला करके उनकी हत्या की साजिश रचने का काम कर रहे थे।

 BJP Chief Amit Shah says, Mumbai police arrested the Maoists opposition started questioning

अमित शाह ने कहा कि, जब इन सभी को मुंबई पुलिस ने पकड़ा तो सब विपक्ष वाले एकजुट हो गए। ये लोग सरकार से सवाल करने लगे इन्हें क्यों पकड़ा। यह बोलने के अधिकार के हनन का मामला है। उन्होंने कहा कि, क्या मोर्टार खरीदना अभिव्यक्ति की आजादी है? शाह ने आरोप लगाया कि, पूरा विपक्ष दल-बल के साथ सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गया। इनको छोड़ दो यह कोई गलत एक्टिविटी नहीं कर रहे थे। पुलिस ने सारे सबूत कोर्ट के सामने रखे। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला दिया कि, इन लोगों को नजर बंद रखा जाए।

अमित शाह ने कहा कि, ये पार्टी विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी और हमने कभी अपनी विचारधारा से हटकर कभी पार्टी नहीं चलायी है। हमने तय किया था देश के हर जिले में आधुनिक कार्यालय का निर्माण होगा और मुझे कहते हुए हर्ष हो रहा है कि चिन्हित 585 जिलों में से 487 जिलों में कार्यालय बनाने कि कार्यवाही शुरू हो चुकी है।उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने नेतृत्व में चाहे गावों हो या शहर, चाहे महिला हो, दलित हो या आदिवासी हर एक के जीवन को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी जी ने प्रयास किया है।

अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि, दिल्ली सरकार के असहयोग के कारण आज दिल्लीवासी 'आयुष्मान भारत' योजना से वंचित है। क्या कारण है कि दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत का फायदा नहीं मिल रहा है। केजरीवाल सरकार को डर है अगर आयुष्मान भारत अगर दिल्ली में लागू हो जाती है तो मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ जाएगी और उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी

शाह ने कहा कि, दिल्ली सरकार के असहयोग के कारण यहाँ के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग विकास से वंचित हैं। केजरीवाल जी मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं। एक बार ख़ुद मोहल्ला क्लीनिक में जाकर अपना इलाज करवा कर देखें उनको मोहल्ला क्लीनिक की हक़ीक़त का पता चल जाएगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता दिल्ली के घर घर जाएगा और केजरीवाल जी की विकास विरोधी नीति का पर्दाफ़ाश करेगा। दिल्ली में मोदी सरकार की योजना को रोका जा रहा है जो जनता को फ़ायदा पहुँचा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+