अच्छे दिन आने वाले हैं, लेकिन 25 साल बाद
भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का सबसे बुलंद नारा था अच्छे दिन आन वाले हैं हम मोदी जी को लाने वाले हैं। लेकिन इस नारे के नियम और शर्तों के बारे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सरकार बनने के एक साल अधिक बीत जाने के बाद बता रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल में कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्र में बोलते हुए कहा कि अगर देश में अच्छे दिन लाना है कि इसके लिए 25 साल लगेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि भारत को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए पांच साल बहुत कम हैं।
अमित शाह ने कहा कि भारत को शीर्ष पर ले जाने के लिए भाजपा को पंचायत से लेकर राज्यसभा, प्रदेश की विधानसभाओं मे जिताना होगा जिसके बाद ही एक मजबूत विकास की नींव को रखा जा सकता है।
कानपुर में अमित शाह पोस्टर पर कालिख पोती, संजय जोशी की वापसी की मांग
शाह ने कहा कि पांच साल में हम महंगाई कम कर सकते है, सीमाओं को सुरक्षित कर सकते है, मजबूत विदेश नीति बना सकते है, देश की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित कर सकते है, नौकरियां दिला सकती हैं और गरीबी हटा सकते है लेकिन विश्व के पटल पर शीर्ष में ले जाने के लिए हमें 5 साल नहीं 25 साल लगेंगे।













Click it and Unblock the Notifications