'I.N.D.I.A. में एक नहीं 4 पीएम कैंडिडेट', अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- राहुल गांधी का चौथा नंबर

लोकसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन की ओर पीएम पद के प्रत्याशी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक चेहरा होता है, लेकिन यहां तो इस पद को भी साझे के साथ संचालित करने की बात हो रही है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने दावा किया कि पीएम पद के लिए राहुल गांधी चौथे नंबर है, जबकि पहले, दूसरे और तीसरे नंबर क्षेत्रीय दलो को नेता हैं।

इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (29 अप्रैल) को कहा कि देश में करीब तीन दशक तक केंद्र में अस्थिर सरकार रही। जिसकी कीमत देश को चुकानी पड़ी। शाह ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, "इस देश ने 3 दशकों तक अस्थिरता की कीमत चुकाई, 3 दशकों तक अस्थिर सरकारें चलीं लेकिन पिछले 10 वर्षों में देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, देश को स्थिरता मिली है। न केवल राजनीतिक स्थिरता है, बल्कि राजनीतिक स्थिरता भी है।"

Amit Shah says about I N D I A PM candidate

शाह ने आगे कहा कि एडीए को छोड़कर पूर्व की सरकारों में नीतियों और विकास कार्यक्रमों को लेकर भी स्थिरता रही है। शाह ने दावे के साथ कहा, "अब अगर INDI गठबंधन कहता है कि शरद पवार को एक साल के लिए (पीएम) चुना जाएगा, ममता जी को एक साल के लिए चुना जाएगा, स्टालिन को एक साल के लिए चुना जाएगा। अगर किसी भी परिस्थिति में स्टालिन ने पद छोड़ दिया तो राहुल जी चुने जायेंगे...देश ऐसे नहीं चलता...।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+