Article 370 पर ऐलान के बाद वायरल हुई अमित शाह की फोटो, राज्यसभा जाते वक्त कैमरे में कैद हुई थी तस्वीर

नई दिल्ली। सोमवार को मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का ऐलान कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन बिल पेश करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 के कई खंड लागू नहीं होंगे, केवल एक खंड बचा रहेगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषाधिकार खत्म हो गए। इस बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के प्रावधान शामिल हैं। वहीं, अमित शाह के संसद जाने के दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

अमित शाह के हाथ में एक पेपर है

अमित शाह के हाथ में एक पेपर है

अमित शाह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमित शाह के हाथ में एक पेपर है, इस पेपर पर पूरे दिन का एजेंडा लिखा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने इस तस्वीर को शेयर किया था जिसमें तीन सेक्शन- संवैधानिक, राजनीतिक और कानून-व्यवस्था हैं। अमित शाह के हाथ में जो पेपर है, उसमें लिखा है- राष्ट्रपति को सूचित करना, वीपी को सूचित करना, कैबिनेट की बैठक, राष्ट्रपति की अधिसूचना, राज्यसभा में विधेयक पारित होना, राज्यसभा में सुरक्षा। कानून व्यवस्था वाले सेक्शन में- होम सेक्रेटरी को जम्मू-कश्मीर भेजने के बारे लिखा हुआ है।

अनुच्छेद 370 हटाया गया

अनुच्छेद 370 हटाया गया

इसके पहले, सोमवार को मोदी सरकार नेजम्मू-कश्मी र को अनुच्छेद 370 के मिलने वाले स्पेशल स्टेटस को खत्म कर दिया गया, कल राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया, बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े। राज्यसभा में पास होने के बाद इस बिल को लोकसभा में पेश किया गया है।

राज्यसभा में पारित हो गया है जम्मू कश्मीर पुर्नगठन बिल

राज्यसभा में पारित हो गया है जम्मू कश्मीर पुर्नगठन बिल

राज्यसभा में बिल पर चर्चा के दौरान बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को कश्मीर से हटाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया था, क्योंकि 370 की वजह से ही आज तक जम्मू कश्मीर और लद्दाख में लोकतंत्र मजबूत नहीं हो पाया, जम्मू कश्मीर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं 370 की वजह से नहीं मिल पाईं, पढ़ाई और रोजगार नहीं मिल पा रहा है, लोग वहां दहशत के साए में जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+