अमित शाह के जन्‍मदिन पर पीएम मोदी समेत अन्‍य हस्तियों ने दी खास अंदाज में बधाई

Amit Shah Birthday:देश के गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्‍टूबर को अपना 58 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाह को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए कई महत्‍वपूर्ण प्रयास करने के लिए भी अमित शाह की सराहना की। वहीं अन्‍य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई अन्य नेताओं ने अमित शाह को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।

amit and pm modi

पीएम मोदी ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा
भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने बधाई

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं आपके स्वस्थ, प्रफुल्लित और लोक हित को समर्पित सुदीर्घ जीवन की कामना है। आपका कृतित्व विकसित भारत के निर्माण के लिए नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को सत्यनिष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को बधाई दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को बधाई देते हुए लिखा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हर दायित्व को बड़ी कुशलता से निभाने में वे सिद्धहस्त हैं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए वे बड़ी कर्मठता से काम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई

मोदी के करीबी और लंबे समय से सहयोगी रहे शाह को 2014 में पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भगवा पार्टी के प्रमुख विस्तार अभियान को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। तब से उन्हें पार्टी की उल्लेखनीय चुनावी सफलता के प्रमुख वास्तुकार के रूप में भी माना जाता है।

भूपेंद्र यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

देश के माननीय गृहमंत्री एवं भाजपा संगठन को बहुआयामी विस्तार प्रदान करने वाले कुशल संगठनकर्ता अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ, सानन्द और दीर्घायु हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+