अमित शाह के पीएसओ की बेटी से लूट, पुलिस ने नहीं उठाया फोन

लोनी के पास दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बदमाशों ने इंटरव्यू देकर लौट रही एक युवती का बैग दिनदहाड़े लूट लिया। पीड़ित युवती के पिता दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्सटेबल हैं।

नई दिल्ली। एनकाउंटर के जरिए अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के यूपी पुलिस के दावों के बीच उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। यूपी में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसकी बानगी सोमवार को लोनी इलाके में देखने को मिली। लोनी के पास दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बदमाशों ने इंटरव्यू देकर लौट रही एक युवती का बैग दिनदहाड़े लूट लिया। पीड़ित युवती के पिता दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्सटेबल हैं और इन दिनों दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) हैं।

आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस

आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात के बाद युवती ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना देनी चाही, लेकिन फोन नहीं उठा। वहीं, शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने हिम्मत दिखाई और बाइक लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। पब्लिक को आता देख बदमाशों ने बैग से पैसे निकाले और बैग को फेंककर फरार हो गए। युवती ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

युवती के पिता अमित शाह के पीएसओ

युवती के पिता अमित शाह के पीएसओ

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्सटेबल के पद पर तैनात धीरज सिंह अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय राजधानी से सटे लोनी इलाके की जवाहर नगर कॉलोनी में रहते हैं। धीरज सिंह की बेटी सोमवार को एक स्कूल में इंटरव्यू देने के लिए घर से निकली थी। उनकी बेटी ऑटो से जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बलराम नगर के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों आए और बैग लूटकर फरार हो गए।

कंट्रोल रूम में नहीं उठा फोन

कंट्रोल रूम में नहीं उठा फोन

पीड़िता ने तुरंत शोर मचाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के लिए फोन मिलाया। बार-बार फोन मिलाने के बावजूद कंट्रोल रूम में किसी ने फोन नहीं उठाया। इस बीच आस-पास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। अपना पीछा होते देख घबराए बदमाश बैग फेंककर फरार हो गए। युवती ने जब बैग चेक किया तो उसमें उसके शैक्षिक प्रमाण-पत्र तो सुरक्षित थे लेकिन बदमाशों ने उसमें से पैसे निकाल लिए थे। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+