BJP नेता की गाड़ी में EVM: अमित शाह बोले, 'चुनाव आयोग को सख्त एक्शन लेना चाहिए'

नई दिल्ली। असम में ईवीएम को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो चुनाव आयोग को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। 1 मार्च को असम में दूसरे चरण के वोटिंग के बाद एक बीजेपी नेता की गाड़ी में ईवीएम मिलने को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। इस मामले में चुनाव आयोग ने चार अधिकारियों को निलंबित किया है।

Amit Shah

गुरुवार को असम में चुनाव के बाद चुनाव अधिकारियों को बीजेपी नेता की गाड़ी में ईवीएम के साथ पकड़ा गया था। मीडिया में खबर आते ही हंगामा मच गया था। विपक्ष ने इसे ईवीएम में छेड़छाड़ करने की कोशिश कहते हुए चुनाव आयोग से सवाल किया था कि चुनाव में लगे अधिकारी किसी की निजी गाड़ी में ईवीएम रखकर क्यों ले जा रहे थे।

आयोग ले सख्त एक्शन- शाह
ईवीएम पर उठे बवाल को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो चुनाव आयोग को इस मामले पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमने चुनाव आयोग को किसी तरह की कार्रवाई करने से नहीं रोका है।

बीजेपी नेता ने कहा "मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। मैं कल दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहा था। मैं इसकी जानकारी लूंगा। हमने चुनाव आयोग को कोई भी कदम उठाने से नहीं रोका है। अगर ऐसा हुआ है तो कानून के हिसाब से चुनाव आयोग को कदम उठाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+