जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए अमित शाह ने थामी कमान, तमाम नेताओं को दिया ये निर्देश

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद लगातार सरकार यहां के हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटी है। इसी मुहिम के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम भाजपा नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वह वह घाटी के अहम लोगों तक पहुंचे। पार्टी के सूत्र ने बताया कि नेताओं से कहा गया है कि वह जम्मू कश्मीर के मौलवियों, व्यापारियों, होटल मालिककों और प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों से मिले और उन्हें इस बात का भरोसा दिलाएं कि सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।

amit shah

उच्च स्तरीय बैठक
अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसमे भाजपा के तमाम नेता शामिल थे। इस दौरान तमाम नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह सिविल सोसाइटी, एनजीओ, संगठन, धार्मिक गुरुओ, समाजसेवियों से मिले। इस कार्यक्रम की शुरुआत घाटी में उन लोगों के प्रति विश्वास को पैदा करना है, जोकि आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सूत्रों की मानें तो घाटी में विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए और एक बार फिर से जम्मू कश्मीर को बेहतरी की ओर ले जाने के लिए यह मुहिम शुरू की जा रही है।

हालात सामान्य करना प्राथमिकता
सूत्र का कहना है कि इस कार्यक्रम प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं को खोलने और सरकारी कर्मचारियों को फिर से दफ्तर लाने के लिए किया जा रहा है। इस तरह के कदम उठाकर पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी खोई हुई जमीन को फिर से वापस हासिल कर सकती है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है। शिक्षण संस्थाओं को खोलने के साथ ही सरकार यह भी चाहती है कि स्थानीय लोगों का पंचायत और निकाय के चुनाव में भागीदारी बढ़े, जोकि हाल ही में होने हैं।

इकोनॉमिक समिट
तमाम नेताओं को निर्देश दिया गया है कि चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। पार्टी को लगता है कि इस तरह के कदम उठाकर वह वह एक बार फिर से जम्मू कश्मीर को देश के साथ एक सूत्र में जोड़ सकती है। इसके साथ नवंबर-दिसंबर माह में एक इकोनॉमिक समिट कराने की भी योजना बनाई जा रही है। बता दें कि 5 अगस्त को घाटी में आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद से ही घाटी में हालात तनावपूर्ण हैं, जिसे सामान्य करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+