अमित शाह ने 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत की, ममता और राहुल गांधी पर किया करारा हमला
अहमदाबाद। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद रहे। अभियान की शुरुआत करने के साथ ही उन्होंने एक ट्वीट किया और इस अभियान को 'फिर एक बार- मोदी सरकार' का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत आगामी 3 मार्च को, भाजपा की 'विजय संकल्प रैली' निकाली जाएगी। इसके लिए देश भर में हर विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार हो कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार करेंगे।

देशभर के कार्यकताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं देश में घूमता हूं, नॉर्थ ईस्ट से कन्याकुमार और असम से लेकर गुजरात तक, देश की जनता नरेन्द्र मोदी जी के साथ है, जनसमर्थन लोगों की आंखों में दिखाई देता है। मैं इस मंच से बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को कहना चाहता हूं ... ममता दीदी दबाने से कभी भाजपा दबती नही है, दबाने से भाजपा और निखर कर आती है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरा परिवार, भाजपा का परिवार' के अंतर्गत आज मैंने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाकर 'फिर एक बार- मोदी सरकार' का संकल्प लिया। आप भी इस हैशटैग के साथ अपनी फोटो शेयर करें।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा, 'यह भाजपा ध्वज प्रतीक है विकास का, विश्वास का और राष्ट्रवाद का, मोदी युग में देश से समाप्त होते तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवाद का'। इस मौके पर राहुल गांधी पर अमित शाह ने हमला किया और कहा, आपने देश के किसानों के साथ धोखा किया है। मोदी सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है। देश भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि मेरा परिवार भाजपा परिवार है। हमारा प्रयास जन-जन तक मोदी सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। हमारे लिए चुनाव लोकतंत्र की रक्षा करना है। 5 करोड़ का लक्ष्य 10 दिन में पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications