अगले 25 साल में भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा, शाह ने दिया मंत्र, कहा- एकजुट होकर काम करें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर देशवासी अगले 25 वर्षों में देश के विकास के लिए संकल्पों को पूरा करते हैं, तो भारत विश्व गुरु बन जाएगा। amit shah india vishwa guru in next 25 years development promise
नई दिल्ली, 03 अगस्त : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के विश्व गुरु बनने पर बयान दिया है। उन्होंने सवाल किया, "2047 में भारत कैसा होगा ? हर क्षेत्र में कैसा होगा ? शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में कैसा होगा ? यह साल भारत को हर क्षेत्र में बेहतर बनाने का साल है। अगर हम इन मूल बातों पर काम करें, अगले 25 वर्षों में अपने लक्ष्यों को पूरा करें, तो 25 वर्षों के बाद भारत फिर से विश्व गुरु बन जाएगा।"

तिरंगा अभियान से देशभक्ति की भावना
अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में 'हर घर तिरंगा' अभियान (13 से 15 अगस्त) के दौरान प्रत्येक नागरिक से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। उन्होंने मंगलवार को कहा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम दुनिया को भारत के लोगों की समृद्धि के लिए देश के दृढ़ संकल्प के बारे में एक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के तहत हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान युवा पीढ़ी को 90 साल के लंबे संघर्ष के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के बारे में बताने और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए है।
25 साल तक एकजुट होकर काम
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान दुनिया के लिए एक संदेश है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक अगले 25 वर्षों तक एकजुट होकर काम करेगा, संविधान का मसौदा तैयार करने वाले लोगों और संविधान की अपेक्षा के अनुसार, विकास, उपलब्धि, सुरक्षा के विषय पर काम होगा। गृह मंत्री शाह ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।
तिरंगे के डिजाइनर का सम्मान
शाह राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर आयोजित 'तिरंगा उत्सव' में बोल रहे थे। शाह ने 'तिरंगा' गान और वीडियो भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में वेंकैया के परिवार का अभिनंदन भी किया गया। वेंकैया के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।
Har Ghar Tiranga : पीएम मोदी की अपील
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि देशवासी सोशल मीडिया हैंडल की प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाएं। उन्होंने खुद भी मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोफ़ाइल तस्वीर को 'तिरंगा' में बदल दिया। पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, आज 2 अगस्त की विशेष तारीख है... हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश Har Ghar Tiranga अभियान के लिए तैयार है... यह एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डिस्प्ले फोटो (डीपी) बदल दी है। आप सभी से भी ऐसा ही करने की अपील है।
प्रधानमंत्री का आह्वान, जन आंदोलन बने हर घर तिरंगा
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के संबोधन में सभी नागरिकों से आह्वान किया था कि 15 अगस्त भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'तिरंगा' का उपयोग करके 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक जन आंदोलन में बदल दें।
क्या है आजादी का अमृत महोत्सव
बता दें कि 1947 में आजादी के बाद 2022 में स्वतंत्र भारत स्वाधीनता की 75 साल पूरे कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को 'आजादी का अमृत महोत्सव' कहा गया है। भारत सरकार की इस पहल के तहत स्वतंत्रता के 75 साल के दौरान महान विभूतियों के योगदानों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को सेलिब्रेट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications