बीरभूम पहुंचे अमित शाह , टैगोर को दी श्रद्धांजलि, थोड़ी देर में होगा बोलपुर में रोड शो
कोलकाता। Amit Shah in West Bengal केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दौरे का आज दूसरा दिन है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह का ये दौरा काफी अहम रहने वाला है। रविवार को अमित शाह सुबह 9 बजे के करीब बीरभूम पहुंचे। इसके बाद 11 बजे अमित शाह बोलपुर के शांतिनिकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को पुष्पांजिल अर्पित की।
Recommended Video

2 बजे होगा अमित शाह का रोड शो
इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह का रोड शो होगा, जिसका समय दोपहर 2 बजे का है। अमित शाह का रोड शो स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक होगा। माना जा रहा है कि वे बीरभूम के मोहोर कुटीर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ अपनी यात्रा खत्म करके दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बीजेपी में शामिल हुए थे टीएमसी के 10 विधायक
आपको बता दें कि अमित शाह के दौरे का पहला दिन मिदनापुर में बीता था। यहां अमित शाह ने एक रैली को भी संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब तक चुनाव आएंगे तब तक ममता बनर्जी पार्टी में अकेली रह जाएंगी। अमित शाह की इस रैली में टीएमसी के 10 विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा था।












Click it and Unblock the Notifications