अमित शाह पहुंचे राजस्‍थान, भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में करेंगे शिरकत

अमित शाह पहुंचे राजस्‍थान, भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में करेंगे शिरकत

जोधपुर, 10 सितंबर: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी अपनी जमीन तैयार करने में जुट चुकी है। केंन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्‍थान के शहर जोधपुर में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन में शिरकत करेंगे। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के क्षेत्र में अमित शाह की ये बैठक बहुत महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।

amit

अमित शाह का राजस्थान दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस 2024 के राष्ट्रीय चुनावों को लेकर अखिल भारतीय पैदल मार्च कर रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू की गई "भारत जोड़ो यात्रा" ने पहले ही दोनों पक्षों के बीच वाकयुद्ध शुरू कर दिया है।

भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक का भी करेंगे उद्घाटन

Recommended Video

    Jaisalmer के Tanot Mata Mandir पहुंचे Amit Shah,पाकिस्तान ने गिराए थे सैकड़ों बम | वनइंडिया | *News

    अमित शाह राजस्‍थान दौरे के लिए शुक्रवार की शाम जैसलमेर पहुंचे। शाह भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) राष्ट्रीय समिति की बैठक जहां दोपहर 12 बजे शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे निर्धारित है। वह भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे।

    अमित शाह ने आज सुबह ट्टीट पर दी थी ये जानकारी

    इससे पहले शनिवार सुबह एक ट्वीट के जरिए अमित शाह ने एक टृीट के जरिए बताया था कि जैसलमेर से जोधपुर की यात्रा करने वाले हैं। "मैं राजस्थान की वीरभूमि में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। पहले जैसलमेर में विजय स्तंभ पर वीरों को श्रद्धांजलि दूंगा और फिर तनोट माता की पूजा करूंगा। फिर जोधपुर में बीजेपी ओबीसी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्य समिति और बूथ अध्यक्ष के आम सम्मेलन को संबोधित करूंगा।

    ओबीसी बैठक से पहले भाजपा का कांग्रेस पर हमला

    वहीं ओबीसी राष्ट्रीय समिति की बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्टी‍ट करते हुए कहा "जब भी अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण का मुद्दा आया, कांग्रेस ने इसका समर्थन नहीं किया। 2014 से, सरकार - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में - समुदाय के लिए अथक प्रयास कर रही है।

    ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल समेत अन्‍य कांग्रेसी कंटेनरों में बिता रहे रात,जानें सुविधाएं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+